29 मार्च को होने वाले ONE Friday Fights 57 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Panrit Lukjaomaesaiwaree Kongklai Annymuaythai ONE Friday Fights 24 scaled

शुक्रवार, 29 मार्च को होने जा रहे ONE Friday Fights 57 के बाउट कार्ड का ऐलान कर दिया गया है।

इस हफ्ते थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से एशियाई प्राइमटाइम पर आने वाले शो में शानदार मॉय थाई और उभरते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स शामिल होंगे।

मेन इवेंट में पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी का सामना 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में अलेक्सी बेलिको से होगा।

फरवरी में कोंगक्लाई एनीमॉयथाई पर जीत के बाद पैनरिट अपनी लय को बरकरार रखना चाहते हैं, लेकिन उनके सामने रूसी स्ट्राइकर के रूप में बड़ी चुनौती होगी।

ONE Friday Fights में बेलिको का अभी तक का रिकॉर्ड 2-0 रहा है, जिसमें सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन के खिलाफ आई नॉकआउट जीत भी शामिल है।

दोनों के पास मैच को किसी भी क्षण खत्म करने की जबरदस्त ताकत है, ऐसे में कोई भी इस मुकाबले में गलती नहीं करना चाहेगा।

140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई रीमैच में पेटगारफील्ड जित्मुआंगनोन और नमपंगना ईगलमॉयथाई आमने सामने होंगे।

पिछले साल हुए ONE Friday Fights 38 में दोनों ने तीन राउंड तक डटकर एक दूसरे का सामना किया था, लेकिन जीत सर्वसम्मत निर्णय से पेटगारफील्ड को मिली थी।

उसके बाद से नमपंगना जीत हासिल करने में कामयाब रहे और उन्होंने शो ओगावा को नॉकआउट किया था। अब वो पुराने प्रतिद्वंदी से हिसाब बराबर करने में मूड में होंगे।

एक अन्य मॉय थाई मुकाबले में बेंटमवेट स्टार्स फैबियो रीस और सोई लिन ऊ की भिड़ंत देखने को मिलेगी

रीस ने ONE में आने के बाद सांगमनी पीके साइन्चाई और फरारी फेयरटेक्स जैसे बड़े नामों को नॉकआउट किया, लेकिन पिछले दो मैचों में मिली हार ने उनकी जीत की लय पर विराम लगा दिया है।

वो अब म्यांमार के “मैन ऑफ स्टील” पर जीत हासिल कर खुद को डिविजन के शीर्ष स्टार्स में से एक साबित करना चाहेंगे।

MMA मुकाबलों में जापानी स्टार्स सिया माटसुडा और अकारी ओगाटा का सामना क्रमश: रूसी स्टार मिखाइल ग्रिटसानेंको और उज़्बेक फाइटर खोजिंसा कोमोल्दिनोवा से 163-पाउंड कैचवेट फाइट में होगा।

ONE Friday Fights 57 का पूरा बाउट कार्ड

  • पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी vs. अलेक्सी बेलिको (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • पेटगारफील्ड जित्मुआंगनोन vs. नमपंगना ईगलमॉयथाई (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • टाई सोर जोर पिएक उथाई vs. थांट ज़िन (मॉय थाई – 136 पाउंड कैचवेट)
  • चालोंगसुक जैक्सनमॉयथाई vs. डॉनकिंग योथारकमॉयथाई (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • सोंगपैंडिन चोर केउविसेट vs. वांचुचाई केउसमरिट (मॉय थाई – 126 पाउंड कैचवेट)
  • फैबियो रीस vs. सोई लिन ऊ (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • ओटॉप ओर क्वानमुआंग vs. परहम घेराती (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • मो हेट आंग vs. टोमोया मारुयामा (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • मिखाइल ग्रिटसानेंको vs. सिया माटसुडा (MMA – 163 पाउंड कैचवेट)
  • खोजिंसा कोमोल्दिनोवा vs. अकारी ओगाटा (MMA – 163 पाउंड कैचवेट)

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800