25 अगस्त को होने वाले ONE Friday Fights 30 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Saemapetch Fairtex Felipe Lobo ONE Fight Night 9 12

ONE Friday Fights 30 के रूप में ONE Championship का अगला इवेंट 25 अगस्त को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एशियाई प्राइमटाइम पर धमाल मचाने वाला है।

कार्ड में 12 मैच शामिल हैं, जिनमें कई टॉप मॉय थाई सुपरस्टार्स के अलावा उभरते हुए स्टार्स भी फाइट करेंगे।

बैंकॉक के आइकॉनिक स्टेडियम में मॉय थाई मुकाबले आकर्षण का केंद्र बने होंगे, लेकिन शो की शुरुआत मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों से होगी।

मेन इवेंट में सैमापेच फेयरटेक्स और काओनर सोर जोर थोंगप्राजिन बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच साल 2018 से प्रोमोशन के बड़े स्टार्स में से एक बने रहे हैं। वो अब तक कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई और अलावेर्दी रामज़ानोव जैसे नामी एथलीट्स के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके हैं।

मगर काओनर का स्टैमिना दर्शाता है कि उन्हें हराना आसान नहीं है।

33 वर्षीय स्टार पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अब तक मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन को हराने वाले आखिरी एथलीट भी रहे। उनकी ये जीत साल 2020 में आई थी।

चूंकि दोनों एथलीट्स पिछली हार से सबक लेकर जीत की लय वापस प्राप्त करना चाहते हैं इसलिए रिंग में खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखिएगा।

इसके अलावा 119-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में यैंगडम सोर टोर हिउबैंगसाइन को हराकर अलिफ सोर डेचापैन अपनी लगातार तीसरी स्टॉपेज जीत दर्ज करना चाहेंगे।

19 वर्षीय थाई स्टार जानते हैं कि एक और बड़ी जीत उन्हें नई पहचान दिला सकती है।

सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट 116-पाउंड कैचवेट मुकाबले में चोकडी मैक्सजंडी को हराकर ONE Friday Fights में 3-0 के रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे।

काओक्लाई चोर हापयाक स्ट्रॉवेट मुकाबले में Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन चलावन एनगोरबांगकापी को फिनिश कर लगातार दूसरी नॉकआउट जीत हासिल करना चाहेंगे।

वहीं ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन आइसाकु ओगासवारा 132-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे, जहां उनकी भिड़ंत योडविटाया पेटचोम्पू से होगी।

MMA मुकाबलों की बात करें तो अमेरिकी एथलीट मार्क चोइंस्की की भिड़ंत फेदरवेट मुकाबले में दक्षिण कोरिया के ग्वानवू लिम से होगी।

वहीं इवेंट के पहले मैच में गाज़ीमुराद अमीरझानोव और मेहराबन फरहादी के रूप में 2 अपराजित स्टार्स वेल्टरवेट मैच में आमने-सामने आएंगे।

ONE Friday Fights 30 का पूरा बाउट कार्ड

  • सैमापेच फेयरटेक्स vs. काओनर सोर जोर थोंगप्राजिन (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • अलिफ सोर डेचापैन vs. यैंगडम सोर टोर हिउबैंगसाइन (मॉय थाई – 119 पाउंड कैचवेट)
  • वर्लाफोन पेडोंगजिम vs. ज्लाटान जित्मुआंगनोन (मॉय थाई – 140 पाउंड कचवेट)
  • सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट vs. चोकडी मैक्सजंडी (मॉय थाई – 116 पाउंड कैचवेट)
  • चटानन सोर जोर जॉय प्राजिन vs. हाओडोंग जित्मुआंगनोन (मॉय थाई – 129 पाउंड कैचवेट)
  • चलावन एनगोरबांगकापी vs. काओक्लाई चोर हापयाक (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • कोंगक्लाई एनीमॉयथाई vs. सिल्वियू वितेज़ (मॉय थाई – 139 पाउंड कैचवेट)
  • योडविटाया पेटचोम्पू vs. आइसाकु ओगासवारा (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • रिकार्डो ब्रावो vs. डेनपनोम प्रान26 (मॉय थाई – 165 पाउंड कैचवेट)
  • शो ओगावा vs. पेटगारफील्ड जित्मुआंगनोन (मॉय थाई – 138 पाउंड कैचवेट)
  • मार्क चोइंस्की vs. ग्वानवू लिम (MMA – फेदरवेट)
  • गाज़ीमुराद अमीरझानोव vs. मेहराबन फरहादी (MMA – वेल्टरवेट)

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled