अजीज कालिम ने प्रहार की ताकत के साथ रयूटो सवाडा के सबमिशन का मुकाबला करने की बनाई योजना

Aziz Calim IMG_0243 768x512

अजीज “द क्रूसर” कालिम ने अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण मैच ONE: ड्रीम्स ऑफ गोल्ड में जीता लेकिन इस इंडोनेशियाई में थोड़ी सी भी घबराहट नहीं है।

इस शुक्रवार 16 अगस्त को सोलो का 21 वर्षीय व्यक्ति खतरनाक सबमिशन विशेषज्ञ रयूटो “ड्रैगन ब्वॉय” सवाडा का ONE चैम्पियनशिप में मुकाबला करेगा लेकिन उसका आत्मविश्वास ऊंचा है।

राष्ट्रीय कराटे चैंपियन वैश्विक मंच पर अपनी पहली जीत के बाद ऊंची उड़ान भर रहा है – जनवरी में आदि पैरींटो का पहला राउंड सबमिशन। अब वह विदेशी सरजमी पर मिक्सड मार्शल कलाकार के रूप में प्रतिस्पर्धा करन के लिए बैंकाक, थाईलैंड में इम्पैक्ट एरिना में कदम रखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

वह कहते हैं कि “यह लड़ाई मेरे करियर का सबसे बड़ा क्षण है, क्योंकि वह इवॉल्व के एक सख्त फाइटर हैं। यह मिक्सड मार्शल आर्ट में मेरा पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला और बैंकॉक में पहली लड़ाई है, जहां मिक्सड मार्शल आर्ट बहुतों को पसंद है।

“कराटे में मैंने कई अंतरराष्ट्रीय फाइटर के साथ लड़ाई की है लेकिन मिक्सड मार्शल आर्ट में यह मेरा पहला प्रदर्शन है। मैं अपने कौशल को दिखाने के लिए कितना उत्साहित हूं। मैं यह वर्णन नहीं कर सकता। मैं इस लड़ाई के लिए तैयार हूं।”

सवाडा ने रिच फ्रेंकलिन की ONE वारियर सीरीज़ (ओडब्ल्यूएस) पर दो सनसनीखेज प्रदर्शनों की बदौलत द होम ऑफ मार्शल आर्ट्स में टक्कर देने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। उनकी जीत का आंकड़ा 11 था, जिसमें नौ स्टॉपेज के साथ छह सबमिशन भी शामिल थे।

हालांकि कालिम ने इसको लेकर अपना होमवर्क किया है। उनका मानना ​​है कि हान एकेडमी में उनकी टीम को उनकी प्रतिद्वंद्वी ताकत के साथ सामना करने के लिए दावं-पेंच की रक्षा मिली है ताकि वह वापस प्रहार कर सके और प्रशंसकों के लिए प्रदर्शन दिखा सके।

Aziz Calim defeats Adi Paryanto via rear-naked choke at ONE: ETERNAL GLORY

वह बताते हैं कि “हमने उनकी कुछ लड़ाइयां यूट्यूब पर देखी हैं। हमने उनके दांव-पेंच के खेल की तैयारी की है क्योंकि वह अपने विरोधियों को मैदान में उतारना पसंद करते हैं। तैयारी अच्छी रही। मैं हर दिन प्रशिक्षण लेते हैं और इस लड़ाई के लिए कुछ नई तकनीकें तैयार करते हैं। मैं इस मैच में बहुत प्रहार करूंगा। हालांकि अगर खेल ग्राउंड में जाता है तो मैं वहां भी कुछ प्रहार करूंगा।

“यह पहलवान बनाम स्ट्राइकर का एक उत्कृष्ट मैच होने जा रहा है। लोगों को इसे निश्चित रूप से देखना चाहिए। क्योंकि हम दोनों अभी भी युवा हैं। दोनों के पास साबित करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। हम अपना सबसे बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं।”

सावडा पहली बार होम ऑफ मार्शल आर्ट्स की रोशनी में कदम रख सकते हैं लेकिन उनके पास कालिम की तुलना में उनके रिकॉर्ड पर पेशेवर मैचों की संख्या दोगुनी है। कौन कहता है कि वो कमजोर हैं।

हालांकि यह प्रचार उसे परेशान नहीं करता है क्योंकि अन्य विषयों में उसके प्रतिस्पर्धी अनुभव का मतलब है कि वह लड़ाई की गर्मी में सहज है। दबाव से भी अनजान नहीं है। “द क्रूसर” ONE: ड्रीम्स ऑफ गोल्ड के सर्कल में कदम रखेगा और बिना किसी डर के लगातार दूसरी फिनिश के साथ उसे स्ट्रॉवेट डिवीजन में आगे बढ़ाएगा।

Aziz Calim defeats Adi Paryanto via rear-naked choke at ONE: ETERNAL GLORY

वह कहता है कि “वह मुझसे ज्यादा अनुभवी हैं। मैं खुद को कमजोर कहना पसंद करता हूं लेकिन मुझे इस बारे में डर नहीं लगता। मैंने मिक्सड मार्शल आर्ट के बाहर भी बहुत संघर्ष किया है। ”

“मेरी भविष्यवाणी ​​है कि मैं तकनीकी नॉकआउट के माध्यम से दूसरे राउंड जीत जाऊंगा। इसके साथ ही मैं खुद को एक निर्णय के माध्यम से जीतते हुए भी देख सकता हूं। मैंने पूरे तीन राउंड के लिए ऑल-आउट लड़ाई के लिए तैयारी की है। ”

बैंकॉक| 16 अगस्त | 5PM | ONE: ड्रीम्स ऑफ गोल्ड | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें | टिकट: http://bit.ly/onegold19

Special Banner For ONE Championship Merchandise

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.