योद्संकलाई जीत के बाद सैमी सना को है दज़बार अस्केरोव को हराने का भरोसा

Samy Sana DC 6061 768x512

सैमी “AK47” सना (134-9-1) का मानना ​​है कि इम्पैक्ट एरीना में होने वाले ONE: ड्रीम्स ऑफ गोल्ड में उनका मुकाबला दज़बार “चंगेज खान” अस्केरोव (108-35-2) के साथ होगा।

फ्रेंचमैन शुक्रवार, 16 अगस्त को थाईलैंड के बैंकॉक में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स के सेमीफाइनल में अपने रूसी प्रतिद्वंद्वी का सामना करेंगे, जो मई में मार्शल आर्ट्स की दुनिया को हैरान करने वाले “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योद्संकलाई इय्या फेयरटेक्स पर एक अद्भुत जीत दर्ज कर आए हैं।

अब जब उन्होंने एक महान ऐथलीट को मात दे दी है तो सना पूरी तरह आश्वस्त है कि वह वह टूर्नामेंट के ताज के लिए किसी भी चुनौती से पार पा सकते हैं।

सना कहते हैं कि “मुझे कुछ नहीं होगा। मुवा थाई के तीन टूर्नामेंट और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का दावा करने के बाद मुझे इस टूर्नामेंट को जीतने से कोई भी नहीं रोक पाएगा।

क्वार्टर फ़ाइनल में, “AK47” ने एक ऐसे योद्घा का सामना किया, जिसने उसे 2013 में हराया था और कई प्रशंसकों को ONE: एंटर द ड्रैगन में रीमैच में इतिहास दोहराए जाने की उम्मीद थी।

हालांकि, सना ने पहले दौर में थाई सुपरस्टार को एक सर्वसम्मत निर्णय की जीत के रास्ते पर छोड़ दिया और तुरंत फाइट के सबसे अधिक चर्चित टूर्नामेंट के लिए खुद को पसंदीदा के रूप में प्रेषित किया।

उन्होंने कहा कि फाइट में उनकी रणनीति आगे बढ़ने, विरोधी को चकित करने तथा उसेस अधिक लय बनाए रखने की थी और इसका उन्हें फायदा भी मिला। उन्हें पहले दौर में थोड़ा असहज महसूस हुआ था। ऐसे में टीम ने उन्हें लय के अनुसार चलने की सलाह दी थी।

उन्होंने कहा कि “हमने बहुत गंभीरता से योद्संकलाई के लिए योजना तैयार की थी और भरोसा था कि हम उसे मूर्त रूप देने को तैयार हैं। ऐसे में यह जीत तैयारी की निरंतरता का फल थी। हम दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बहुत संतुष्ट थे।”

Samy Sana defeats Yodsanklai IWE Fairtex by unanimous decision at ONE: ENTER THE DRAGON in the ONE Super Series Featherweight Kickboxing World Grand Prix quarterfinals

उनके आगामी प्रतिद्वंद्वी ने उस रात भी शानदार प्रदर्शन किया, जब उन्होंने जर्मनी के एनरिको “द हरिकेन” केहल को तीन तेज तर्रार राउंड की फाइट के बाद हराया था।

सना को पता है कि चार बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बैंकॉक में एक जबरदस्त विरोधी होंगे, लेकिन उनका मानना ​​है कि उनके पास बहुत मजबूत कौशल होने के साथ मार सहने की क्षमता भी है।

पेरिसियन के अनुसार दजबार अस्केरोव एक महान चैंपियन है जो लंबे समय से खेल में है। वह एकदम उनके जैसे प्रतिद्वंद्वी है। वह बहुत लचीले हैं और अपना काम आधा नहीं छोड़ते हैं। उनके पास लय है और वह ताकवर पंच भी मारते हैं। इसलिए उन्हें एक शानदार फाइट होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि उनके पास सभी क्षेत्रों में कौशल है, लेकिन विशेष रूप से उनकी ताकत उनका मजबूत दिल है। वह इस फाइट को भी अन्य फाइटों की तरह आक्रामक अंदाज में लड़ने जा रहे हैं। हालांकि उन पर फाइट का बड़ा दबाव है, लेकिन वह इससे निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। देखते हैं कि अब आगे क्या होता है।

वह अपने पंच, घुटने व लय को बनाए रखने पर मेहतन कर रहे हैं। ऐसे में वह पूरी ताकत से तीन राउंड फाइट करने के लिए तैयार हैं।

Samy Sana defeats Yodsanklai IWE Fairtex by unanimous decision at ONE: ENTER THE DRAGON in the ONE Super Series Featherweight Kickboxing World Grand Prix quarterfinals

विश्व ग्रैंड प्रिक्स शुरू होने से कुछ समय पहले आठ प्रतियोगियों को जीत के लिए ग्रैंड पुरस्कार के रूप में यूएस $ 1 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया गया था।

हालांकि सना का कहना है कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ किकबॉक्सर के रूप में पहचान बनाना उनकी प्राथमिक प्रेरणा है, अपने परिवार के लिए एक विशाल विंडफॉल प्रदान करने का मौका एक स्वागत योग्य बोनस है जिसने केवल जीतने की उनकी इच्छा को बढ़ाया है।

“AK47” ने कहा कि जाहिर है कि इस मिलियन डॉलर ने प्रतियोगिता में मसाला जोड़ा, लेकिन मूल रूप से हम पैसे के लिए नहीं लड़ते। हम लड़ते हैं क्योंकि यह हमारा जुनून है और फाइट हमारे खून में है। फिर भी मिलियन डॉलर एक अच्छी पुरस्कार राशि है। उनका पहले से ही इस टूर्नामेंट को जीतने का इरादा था, लेकिन अब इस मिलियन के साथ वह इसे हर हाल में जीतना चाहेंगे।

उन्होंने कहा कि एक मिलियन डॉलर आर्थिक रूप से पूरे जीवन की उपलब्धि है। वह सामान्य परिवार से आते हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि यह उनके माता-पिता की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक उपलब्धि होगी।

The ONE Featherweight Kickboxing World Grand Prix semifinals are SET! 🇮🇹 Petrosyan vs. Nattawut 🇹🇭 🇫🇷 Sana vs. Askerov 🇷🇺

The ONE Featherweight Kickboxing World Grand Prix semifinals are SET! 🇮🇹 Giorgio Petrosyan vs. Smokin' Jo Nattawut 🇹🇭🇫🇷 Samy Sana vs. Dzhabar Askerov 🇷🇺📺: Check local listings for global TV broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, July 12, 2019

इससे पहले कि वह उस जीवन बदलने वाली राशि के लिए चेक पर अपना हाथ रखे, सना को पहले ONE: सेंचुरी में होने वाले फाइनल के लिए आस्करोव को हारना होगा। जहां उनका मुकाबला गियोर्जियो “डॉक्टर” पेट्रोसियन या “स्मोकिन” जो नटावुत में से किसी एक से होगा। ये दोनों बैंकाक में अपना मुकाबला करेंगे।

सना को एक रोमांचक फाइट की उम्मीद है, लेकिन वह केवल जीत के लिए अपने हाथ को उठाते हुए देखना चाहते हैं। क्योंकि यह जीत उन्हें सफलताओं की बुलंदियों तक पहुंचा सकती है।

“दजबार ने कहा कि उन्हें आशा है कि आप 16 अगस्त को तैयार होंगे। वह स्टेडियम में आग लगाने जा रहे हैं, हम एक पागलपन की हद का संघर्ष करने जा रहे हैं। इसे देखने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर जीत किसकी होगी।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38