19 फरवरी को हो रहे ONE Warrior Series 10 में तीन भारतीय मार्शल आर्टिस्ट एक्शन में आएंगे नजर

Adib Sulaiman defeats Rungrot Posri Warriors 4 132

रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series (OWS) का साल 2020 का पहला लाइव इवेंट इस बुधवार, 19 फरवरी को होगा। इसमें कई सारे बेहतरीन युवा मार्शल आर्टिस्ट, जिसमें भारतीय एथलीट्स भी शामिल हैं, हिस्सा लेने वाले हैं।

OWS 10 के कार्ड में कुल मिलाकर 15 मैच होंगे, जिसमें 5 महाद्वीपों के एथलीट अपनी छाप छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे ताकि उन्हें ONE Championship के मेन रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल हो सके।

इसमें एलन “द अप्रेंटिस” फिल्पोट शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल दो शानदार जीत हासिल हुई और वो जीत की हैट्रिक की तलाश में होंगे।

इसके अलावा ब्रूनेई के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार आदिब “डीप” सुलेमान की भी रिंग में वापसी होने जा रही है, जो कि एक बेहद शानदार मुकाबला हो सकता है। The Team Wolfpack के प्रतिनिधि की चारों प्रोफेशनल बाउट जजो के स्कोरकार्ड तक नहीं गई हैं।

उनके प्रतिद्वंदी Team Relentless के सुसोवन “लिल टाइगर” घोष हैं, जो मुंबई के रहने वाले हैं। उनका 8 में से सिर्फ 1 मुकाबला ही जजों के स्कोरकार्ड तक गया है। ऐसे में इस मैच में फिनिश की उम्मीद की जा सकती है।

OWS 10 के सभी मैचों की पूरी लिस्ट नीचे देखी जा सकती है। आप लाइव एक्शन और बाकी मैचों का आनंद ONE Super App के जरिए उठा सकते हैं।

  • ब्यूंग ही लिम vs. काइरन जोबलिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • एलन फिल्पोट vs. अहमद फारेस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • मिन ह्यूक ली vs. रयोजी कूडो  (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • साशा मोइसा vs. शाहजैब रिंध (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • मेहदी बघेरी vs. कोजी शिकुवा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • माइकल वॉकर vs. केंटा मोटोयामा (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • डेनियल वान हीर्डेन vs. आरश फेयरटेक्स मर्दानी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – 110-किग्रा कैच वेट)
  • मार्क ग्रेसन vs. रिकी एल्किन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • आदिब सुलेमान vs. सुसोवन घोष (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • मैरी रूमेट vs. अनीता फेयरटेक्स करीम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस एटमवेट)
  • म्यूंग गु किम vs. जेम्स फेयरटेक्स बिशप (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंंटमवेट)
  • जोई बेलन vs. मंथन राणे (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – 60-किगा कैच वेट)
  • पीटर डानासो vs. इरफान अहमद (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • सक्सित जनहोम vs. शमा चंद्रन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • सियुंग ह्यून चो vs. राणा रूद्र प्रताप सिंह (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: ONE Warrior Series का पाकिस्तान का यादगार सफर

न्यूज़ में और

Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled