19 नवंबर को ONE Fight Night 4 और ONE 163 का लाइव प्रसारण कैसे देखें

221119 ONE163 1800x1200px 1 768x512

ONE Championship एक बार फिर फैंस के लिए 2 धमाकेदार इवेंट्स लेकर आया है। 19 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में 2 इवेंट्स का आयोजन होगा, जिनमें कई डिविजंस के वर्ल्ड टाइटल्स दांव पर लगे होंगे।

ONE के ग्लोबल फैनबेस के लिए नवंबर का महीना यादगार रहेगा क्योंकि ONE Fight Night 4: Abbasov vs. Lee और ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong में कोई डबल-चैंपियन बनकर इतिहास रच सकता है तो कोई ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल को जीतकर सिल्वर बेल्ट अपने नाम करना चाहेगा।

मेन इवेंट मुकाबलों के अलावा बिबियानो फर्नांडीस, शिन्या एओकी और आंग ला न संग जैसे पूर्व चैंपियंस एक बार फिर चैंपियनशिप जीतने के करीब पहुंचना चाहेंगे। इन इवेंट्स में मॉय थाई, MMA, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट्स में भी शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

ONE दुनिया के 150 से भी ज्यादा देशों में अपने शोज़ का प्रसारण करता है, लेकिन यहां हम भारतीय फैंस को बताएंगे कि वो अपने देश में किस समय ONE Fight Night 4 और ONE 163 के लाइव एक्शन का लुत्फ उठा सकते हैं।

भारत में कब आएगा ONE Fight Night 4?

भारत में ONE Fight Night 4 का लीड कार्ड शनिवार, 19 नवंबर को Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर सुबह 6:30 बजे से प्रसारित होगा।

वहीं मेन कार्ड सुबह 8:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर लाइव शुरू होगा।

ONE Fight Night का मेन कार्ड:

  • (c) कियामरियन अबासोव vs. क्रिश्चियन ली (ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • (c) रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. जोसेफ लसीरी (ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • बिबियानो फर्नांडीस vs. स्टीफन लोमन (MMA – बेंटमवेट)
  • कोस्मो अलेक्सांद्रे vs. हुआन सर्वांटेस (मॉय थाई – वेल्टरवेट)
  • केविन बेलिंगोन vs. किम जे वूंग (MMA – बेंटमवेट)

ONE Fight Night 4 का लीड कार्ड:

  • जोनाथन हैगर्टी vs. व्लादिमीर कुज़मिन (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • रुसलान एमिलबेक ऊलू vs. ईसी फिटिकेफु (MMA – वेल्टरवेट)
  • डेनियल केली vs. मारिया मोल्चानोवा (सबमिशन ग्रैपलिंग – एटमवेट)
  • लियाम नोलन vs. एडी अबासोलो (मॉय थाई – लाइटवेट)

भारत में कब शुरू होगा ONE 163?

शनिवार, 19 नवंबर को ONE 163 का लाइव प्रसारण Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर शाम 4:00 बजे से शुरू होगा।

वहीं लीड कार्ड को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर लाइव देखा जा सकेगा।

ONE 163 का मेन कार्ड:

  • हिरोकी अकिमोटो vs. पेटटानोंग पेटफर्गस (ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • रोमन क्रीकलिआ vs. इराज अज़ीज़पोर (ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल)
  • शिन्या एओकी vs. सायिद इज़ागखमेव (MMA – लाइटवेट)
  • युशिन ओकामी vs. आंग ला न संग (MMA – मिडलवेट)
  • इत्सुकी हिराटा vs हैम सिओ ही (MMA – एटमवेट)
  • युया वाकामत्सु vs. वू सुंग हूं (MMA – फ्लाइवेट)

ONE 163 का लीड कार्ड:

  • क्वोन वोन इल vs. मार्क एबेलार्डो (MMA – बेंटमवेट)
  • अहमद मुज़तबा vs अब्राओ अमोरिम (MMA – लाइटवेट)
  • असाही शिनागावा vs. रुई बोटेल्हो (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • ब्रूनो चावेस vs. अहमद क्रन्यिच (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • मिलेना काओरी vs. बियांका बैसिलियो (सबमिशन ग्रैपलिंग – स्ट्रॉवेट)
  • किरिल गोरोबेट्स vs. ब्रूनो पुची (MMA – फेदरवेट)

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28