The Inner Circle 29 और ONE Friday Fights 169 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship सितंबर महीने की शुरुआत एक धमाकेदार ट्रिपलहेडर के साथ कर रहा है, जिसमें MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के जबरदस्त मैच देखने को मिलेंगे।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 4 सितंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर The Inner Circle 29 और ONE Friday Fights 169 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 29 के मेन इवेंट में पेटमुआंगश्री टोरफनफार्म की टक्कर ग्रेगर थॉम से फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में होगी।
इसके बाद ONE Friday Fights 169 के हेडलाइनर मैच में खुनपोनोई सोर सोमाई का सामना सुनवो टोरफनफार्म से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा।
इसके अतिरिक्त दो दर्जन से ज्यादा मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट, मॉय थाई स्टार्स और किकबॉक्सिंग 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट और ONE Championship के मेन रोस्टर में जगह बनाने के लिए प्रयास करेंगे।
आप The Inner Circle 29 और ONE Friday Fights 169 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।