पहली किकबॉक्सिंग क्लास से आपको क्या उम्मीद रखनी चाहिए

Two friends train Muay Thai at Evolve

किकबॉक्सिंग सबसे दिलचस्प स्ट्राइकिंग आर्ट्स में से एक है इसलिए ONE Championship में भी ये खेल शामिल है और साल 2018 से ONE Super Series में दुनिया के टॉप एथलीट्स फाइट कर रहे हैं।

यहां तक कि ONE के कई टॉप किकबॉक्सिंग स्टार्स बड़े इवेंट्स को हेडलाइन भी कर चुके हैं। उदाहरण के तौर पर, 22 अप्रैल को ONE: Eersel vs. Sadikovic इवेंट में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को जर्मनी के आरियन “गेम ओवर” सादिकोविच के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस इवेंट में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा। आप भी किकबॉक्सिंग स्टार्स की तरह इस खेल से जुड़कर अहसास कर सकते हैं कि इन किकबॉक्सर्स को किन चुनौतियों से गुजरना होता है।

इसलिए अगर आप भी इस खेल से जुड़ने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपनी पहली किकबॉक्सिंग क्लास से ये उम्मीदें रखनी चाहिए।

#1 आपको बहुत पसीना बहाना पड़ेगा

जब आप किकबॉक्सिंग जैसे खेल के लिए वर्कआउट करेंगे तो आपको पसीना बहुत आएगा इसलिए उसी हिसाब से कपड़े पहनें।

एथलीट्स जैसे कपड़े पसीने को सोख लेते हैं, जिससे पसीना से आपको वर्कआउट करने में परेशानी नहीं होगी। कुछ किकबॉक्सर्स मॉय थाई शॉर्ट्स और एक आरामदायक टी-शर्ट, हैंड रैप और एंकल गार्ड्स पहनकर ट्रेनिंग करते हैं।

वहीं एक तौलिया और पानी की बोतल साथ रखना भी अच्छा आइडिया है।

#2 आपके कार्डियो लेवल की कड़ी परीक्षा ली जाएगी

किकबॉक्सिंग ऐसा खेल है, जिसमें किसी व्यक्ति को कार्डियोवेस्कुलर कंडीशनिंग की बहुत जरूरत होती है।

अच्छे से सांस लेते रहिए और एक बार में एक ही चीज़ पर फोकस करिए। आपके हाथ और पैर इस तरह से मूव करेंगे, जिसकी आपको आदत नहीं है इसलिए अपने मूव्स की गति पर कंट्रोल बनाए रखिए।

पहले कार्डियो वर्कआउट के दौरान आपको किसी प्रोफेशनल एथलीट जैसा अभ्यास करने की कोई जरूरत नहीं है। मगर इतना जरूर है कि पहले वर्कआउट सेशन के बाद आप बहुत थका हुआ महसूस करेंगे।

उम्मीद है कि जिम का वातावरण आपको दूसरे दिन भी क्लास में आने को प्रेरित करेगा।

#3 आप वहां चोटिल होने या किसी को चोटिल नहीं करने जा रहे

जिम में अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में आप बैग को पंच और किक्स लगा रहे होंगे और हल्की एक्सरसाइज़ भी कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा कड़ी मशक्कत करते हुए आप खुद को चोटिल कर सकते हैं।

किकबॉक्सिंग की ट्रेनिंग करना एक नए मार्शल आर्ट को सीखना है और अपने पार्टनर को क्षति पहुंचाए बिना आप ट्रेनिंग को इंजॉय कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो अभ्यास के दौरान आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

इसलिए पहली क्लास के दौरान केवल 50 प्रतिशत ताकत या उससे कम का इस्तेमाल करिए। याद रखिए कि आपका लक्ष्य अपने पार्टनर को पंचिंग बैग बनाना नहीं है बल्कि एक ऐसा पार्टनर ढूंढना है, जिसके साथ आप अभ्यास करते हुए नई चीज़ें सीख सकें।

पहली क्लास में अच्छा बर्ताव करने से ज्यादा लोग आपके साथ ट्रेनिंग करना चाहेंगे और साथ ही इससे सभी लोगों को खुद में सुधार करने में मदद मिलेगी क्योंकि आप अपने पार्टनर के साथ बिना डरे ट्रेनिंग कर पाएंगे।

#4 आपको कई चुनौतियां मिलेंगी

अगर आपने मार्शल आर्ट्स मूवीज़ देखी होंगी तो आपको अहसास हुआ होगा कि वो सभी काफी हद तक एक ही चीज़ पर आधारित होती हैं। उन सभी फिल्मों में एक शिष्य अपने गुरु के आदेशों का पालन करता है, उन्हें कई चुनौतियां पार करनी होती हैं और उसी के बाद वो मास्टर बन पाते हैं।

आप चाहे किकबॉक्सिंग के मास्टर ना बनना चाहते हों, लेकिन आपका पहला किकबॉक्सिंग वर्कआउट आपके सामने ऐसी चुनौती सामने रखेगा, जिनका सामना आपने कभी नहीं किया होगा।

आप किसी भी तरीके की ट्रेनिंग कर रहे हों, लेकिन आपको अपनी लिमिट को तब तक पुश करना होगा, जब तक आपके कंधे थक नहीं जाते या आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आ जाते।

#5 आप अपनी उम्मीद से ज्यादा मस्ती करेंगे

एक किकबॉक्सिंग क्लास से आपका आत्मविश्वास बढ़ चुका होगा और इस दौरान आपको ऐसे कई दोस्त मिलेंगे, जिनके साथ शायद आप जिंदगी भर दोस्त बने रहना चाहते हों।

किकबॉक्सिंग एक खेल है, लेकिन ये एक ऐसी चीज़ भी है जो लोगों को साथ लाता है और एक-दूसरे को अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है।

ऐसे कई मौके होंगे जब आपको चुनौतियां मिलेंगी, लेकिन इस खेल को इंजॉय करना मत भूलिएगा।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400