ONE Friday Fights 87 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

73127

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की 11 मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA मैचों के साथ वापसी होने जा रही है।

15 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Friday Fights 87 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें शामिल 22 स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए दमखम लगाने उतरेंगे।

मेन इवेंट मैच में Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगचाई चानेडोनमुएंग की रिंग में वापसी हो रही है, जो कि स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में चोकप्रीचा पीके साइन्चाई से भिड़ेंगे।

कोंगचाई अपनी लय को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे तो वहीं चोकप्रीचा की कोशिश हमवतन एथलीट को मात देकर लगातार चौथी जीत की होगी।

इसके अतिरिक्त शो में स्कॉटिश स्टार स्टीफन इरविन, रूसी फिनिशर चांगी कारा-ऊल और अमेरिका के उभरते हुए स्टार केंडू इरविंग अपने-अपने मैचों के लिए वापस आ रहे हैं।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


स्ट्रॉवेट मॉय थाई
कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने चोकप्रीचा पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
129 LBS मॉय थाई
स्टीफन “एल मेटाडोर” इरविन ने डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
128 LBS मॉय थाई
सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग ने वटचाराफोन सिंघा माविन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:38 मिनट में
140 LBS मॉय थाई
क्रिसना डाओडेनमॉयथाई ने लमनामखोंग बीएस मॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
122 LBS मॉय थाई
खुनपोन ओर औदउडोन ने पेटायुट नुप्रानबुरी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:18 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
पयाकसुरिन ओर औदउडोन ने पेटटापी रोंग्रिएनकेलासूरत को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:24 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
केंडू इरविंग ने मियाओ एओकी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
मार्विन डिट्रिच ने ली-चिह “येह सिफु” येह को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:59 मिनट में
120 LBS किकबॉक्सिंग
कोजिरो शिबा ने जमार्क कूपर को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:34 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
इरोस बालुयोट ने चांगी “बॉयका” कारा-ऊल को सबमिशन (हील हुक) से हराया - दूसरे राउंड के 1:06 मिनट में
फेदरवेट MMA
सिया माटसुडा ने रूसी हादझिएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage