ONE: EDGE OF GREATNESS के विजेताओं का अब किन एथलीट्स से होगा सामना

Thailand's Petchmorakot Petchyindee Academy celebrates his victory over Charlie Peters in November 2019

ONE: EDGE OF GREATNESS में कई धमाकेदार बाउट देखने को मिलीं जहाँ बेहद अनुभवी फाइटर्स को भी टैलेंटेड एथलीट्स के खिलाफ हार मिली है।

22 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुए इस इवेंट में कई फाइटर्स ने वर्ल्ड चैंपियन बनने की ओर एक और कदम आगे बढ़ा दिया है।

अब सवाल है कि ONE: EDGE OF GREATNESS के विजेता आने वाले इवेंट्स में किन फाइटर्स का सामना कर सकते हैं।

ट्रॉय वर्थेन

American wrestling sensation Troy Worthen unleashes his ground and pound on Chen Lei in November 2019

ट्रॉय वर्थेन “प्रीटी बॉय” अपने ONE डेब्यू के बाद लगातार दूरी तकनीकी नॉकआउट के जरिए जीत दर्ज की है और इस बार उन्होंने चीन के चेन लेई “रॉक मैन’ को हराया है।

वर्थेन ने अपनी बेहतरीन रैसलिंग स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए चेन लेई को दूसरे राउंड में ही हरा दिया। इस बेहतरीन जीत के बाद युसुप सादुलेव वो फाइटर हो सकते हैं जो वर्थेन को हराने का दमखम रखते हैं।

रूस से आने वाले सादुलेव ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के ब्लैक बेल्ट होल्डर रहे हैं और उनकी रैसलिंग स्किल्स संभव ही वर्थेन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। अगर यह फाइट होती है तो इसके विजेता को आने वाले समय में वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका भी मिल सकता है।

शुया कामिकुबो

Japan's Shuya Kamikubo punches Bruno Pucci in November 2019

शुया कामिकुबो “स्टेल्थ” ने ब्राजील के ब्रूनो पुची को हराते हुए ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ा दिए हैं। बेंटमवेट डिवीजन में अब कामिकुबो का रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है लेकिन अभी तक उन्हें टॉप स्टार का रुतबा हासिल नहीं हो सका है।

अब पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन बेलिंगोन “द सायलेन्सर” उनकी असली परीक्षा ले सकते हैं और इस जीत से कामिकुबो ना केवल वर्ल्ड टाइटल के बेहद भी करीब पहुंच जाएंगे बल्कि टॉप स्टार का दर्जा भी हासिल हो जाएगा।

केविन बेहतरीन टेकडाउन करते हैं और उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स ही उन्हें दूसरे फाइटर्स से अलग बनाती है। इसलिए जापान के शुया कामिकुबो के लिए इस चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा।

राहुल राजू

Rahul Raju defeats Furqan Cheema

फुरकान चीमा “द लॉयन” पर मिली जीत के बाद अब भारतीय स्टार राहुल राजू के नाम लगातार दो बड़ी जीत शामिल हो गई हैं। उन्होंने फुरकान पर सबमिशन के जरिए जीत हासिल की है।

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे राहुल का सामना अब पीटर ब्यूस्ट “द आर्कएंजेल” से हो सकता है, जिन पर जीत दर्ज करना भारतीय फाइटर के लिए बिलकुल भी आसान नहीं होगा।

लाइटवेट डिवीजन में पहले ही काफी संख्या में प्रतिभा के धनी योद्धा मौजूद हैं इसलिए राहुल को अब और भी कड़ी चुनौतियों से पार पाना होगा।

एलेक्स सिल्वा

Former ONE Strawweight World Champion Alex Silva whips a head kick at Peng Xue Wen in November 2019

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा “लिटल रॉक” ने ONE: EDGE OF GREATNESS में चीन के पेंग ज़ू वेन को दूसरे राउंड में सबमिशन से हराया था।

अगली बाउट में ब्राजील के एलेक्स का सामना जेरेमी मिआडो “द जैगुआर” से हो सकता है। पिछले सप्ताह फिलिपींस के जेरेमी को मियाओ ली ताओ के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत मिली थी।

हालांकि वर्ल्ड टाइटल इन दोनों ही एथलीट्स से थोड़ा दूर है लेकिन एक जीत उन्हें टाइटल के और करीब ले जा सकती है।

इस बाउट की खास बात यह होगी कि यहाँ फैंस को एक बेहतरीन ग्रैपलर और और बेहतरीन स्ट्राइकर के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी जो जाहिर तौर पर एक देखने योग्य बाउट होगी।

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी

Thailand's Petchmorakot Petchyindee Academy throws some knees to gain the win in November 2019

ONE: EDGE OF GREATNESS में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी की वापसी हुई और अपने वापसी मुकाबले में ही उन्होंने इंग्लैंड के चार्ली पीटर्स को नॉकआउट कर दिया था।

पेटमोराकोट बेहद आक्रामक अंदाज में चार्ली पर नी और एल्बो की बरसात करते रहे और उन्हें अंत में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज हुई। उनका सामना अब अपने पूर्व साथी सैमी सना “AK47” से हो सकता है और यह एक ऐसी फाइट होगी जिसे कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

दोनों ही एथलीट्स के पास बेहतरीन मूव्स की भरमार है और वैसे भी फेदरवेट मॉय थाई रैंक्स का वर्ल्ड टाइटल फिलहाल बिना चैंपियन के खाली पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: राहुल राजू ने सिंगापुर में लगातार दूसरा सब्मिशन हासिल किया

विशेष कहानियाँ में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout