इन 5 कारणों से इत्सुकी हिराटा को इंस्टाग्राम पर जरूर फॉलो करें

Itsuki Hirata Jihin Radzuan ONE X 1920X1280 51

इत्सुकी हिराटा सर्कल के अंदर और बाहर ONE Championship की सबसे लोकप्रिय MMA एथलीट्स में से एक हैं।

22 वर्षीय स्टार अभी तक ONE में 4 जीत दर्ज करते हुए एटमवेट डिविजन की सबसे खतरनाक कंटेडर्स में से एक बन चुकी हैं। वहीं उनकी पर्सनैलिटी ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को खूब प्रभावित किया है।

इसलिए यहां आप उन 5 कारणों के बारे में जान सकते हैं जिनसे आपको हिराटा को इंस्टाग्राम पर जरूर फॉलो करना चाहिए। आप देख सकते हैं कि वो एक बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट होने के साथ अन्य प्रतिभाओं की धनी भी हैं।

#1 उनकी MMA ट्रेनिंग को देखिए

https://www.instagram.com/p/CeIiSp9Dc1m/

सोशल मीडिया की सबसे अच्छी बात ये है कि हम एथलीट्स द्वारा की गई उस कड़ी ट्रेनिंग को देख पाते हैं, जिसकी मदद से वो सर्कल में अपना बेस्ट दे पाते हैं।

हिराटा सोशल मीडिया पर अक्सर Krazy Bee जिम में अपने ट्रेनिंग सेशन की वीडियो अपलोड करती रहती हैं, जिनमें उन्हें वेटलिफ्टिंग और स्पारिंग करते भी देखा जाता है।

यही कड़ी मेहनत उन्हें सर्कल में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करती है और फैंस ने भी “एंड्रॉइड 18” की ट्रेनिंग के तरीके की तारीफ की है।

#2 लाजवाब फैशन सेंस

हिराटा का फैशन सेंस भी अच्छा है, उनका एक अलग स्टाइल है जिसे दिखाने में उन्हें कोई झिझक नहीं है।

उनकी कटिंग-ऐज अर्बन चिक लुक ने उन्हें कुछ स्पॉन्सर्स भी दिलाए हैं और उन्हें स्पोर्ट्स शूज़ पहनना बहुत पसंद है।

इसके साथ ही उन्हें नए तरीकों के नाखून और हेयर स्टाइल्स बदलते रहना भी पसंद है।

#3 घूमना-फिरना पसंद है

हिराटा को घूमना भी पसंद है, फिर चाहे वो जापान में हो, फाइट्स के लिए सफर हो या ट्रेनिंग के लिए दुनिया में किया गया सफर।

उन्होंने हाल ही में अमेरिका का सफर तय किया था, जहां उन्होंने सैन डिएगो और न्यू यॉर्क में स्थित 10th Planet और LAW MMA में जिम में ट्रेनिंग की और उन्होंने अपने ट्रेनिंग सेशंस को रिकॉर्ड करके भी रखा है।

#4 अलग-अलग तरह का खाना पसंद है

https://www.instagram.com/p/CbL7HM3hH27/

फाइटर्स को खाना बहुत पसंद है और हिराटा भी उन्हीं में से एक हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर खाने से संबंधित अलग-अलग वीडियो शेयर करती रहती हैं।

फाइट कैम्प के दौरान अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए फाइटर्स को अपनी डाइट पर कंट्रोल रखना होता है, लेकिन वो कभी-कभी अन्य चीज़ों को चखने से भी परहेज नहीं करतीं।

#5 पेट्स सबको पसंद होते हैं

“एंड्रॉइड 18” ने अपने पालतू जानवरों की कई तस्वीर शेयर की हैं।

जीनी और हारिबो, हिराटा के साथी हैं, जो उन्हें फाइटिंग, फूड और फैशन से दूर की दुनिया में खुश रखते हैं। खास बात ये है कि जीनी का एक अलग अकाउंट है, जिस पर उनकी लगातार तस्वीरें अपडेट होती रहती हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage