रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट से पहले हेवीवेट स्टार एलेक्स रॉबर्ट्स से जुड़ी 5 खास बातें

AlexRoberts WBCTitle 1200X800

एलेक्स “द वाइकिंग” रॉबर्ट्स अपने करियर के सबसे बड़े मैच के लिए बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उतरेंगे।

शनिवार, 9 दिसंबर को ऑस्ट्रेलियाई नॉकआउट आर्टिस्ट का सामना ONE Fight Night 17 के मेन इवेंट में पहले ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड के लिए मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ से होगा।

इससे पहले ही दोनों हेवीवेट धुरंधर थाईलैंड में एक दूसरे का सामना करेंगे, यहां प्रोमोशन में डेब्यू करने वाले सुपरस्टार के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जान लेते हैं।

#1 वो एक WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं

रॉबर्ट्स अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद ONE वर्ल्ड टाइटल मैच में शानदार लय के साथ उतरने जा रहे हैं।

14 अक्टूबर को एक कड़े मुकाबले में उन्होंने ब्रिटिश स्टार लिंडन नोल्स को हराकर WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने में कामयाबी पाई थी।

इस शानदार जीत की वजह से ONE Championship के अधिकारियों की नजरें उनपर पड़ीं और “द वाइकिंग” अब दुनिया के सबसे खतरनाक हेवीवेट स्ट्राइकर्स में से एक बन गए हैं।

#2 हर स्तर पर जीत का अनुभव

34 वर्षीय स्टार एक बड़े अनुभव को साथ लिए दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में एंट्री लेने जा रहे हैं।

एक वर्ल्ड चैंपियन के रूप में उनकी अच्छी-खासी पहचान है क्योंकि वो स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर WBC मॉय थाई टाइटल जीत चुके हैं।

#3 एक प्रोफेशनल फिजियोथेरेपिस्ट हैं

रॉबर्ट्स आज एक खतरनाक और सबसे तंदरुस्त हेवीवेट मॉय थाई एथलीट्स में से एक बन गए हैं, उसके पीछे की खास वजह है उनका स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग का ज्ञान।

दरअसल जब वो रिंग में मुकाबले नहीं कर रहे होते तो “द वाइकिंग” अपनी फिजियोथेरेपी की डिग्री को इस्तेमाल में ला रहे होते हैं। उनका स्ट्रेंथ, कंडीशनिंग कोच और फिजियोथेरेपी का बिजनेस है।

#4 दस साल में शिखर पर पहुंचे

एक प्रतिभाशाली एथलीट और जल्द ही मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले स्टार ने खुद का नाम दुनिया में काफी बना लिया है।

खास बात ये है कि रॉबर्ट्स ने 20 साल की उम्र के बाद मॉय थाई की ट्रेनिंग करना शुरु किया था। अपने करियर में वो कई सारे अनुभवी स्ट्राइकर्स को मात दे चुके हैं।

#5 उनकी पार्टनर भी फाइटर हैं

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाले स्टार एथलीट अपनी गर्लफ्रेंड फॉन पिगट की वजह से मॉय थाई में आए, जो खुद ऑस्ट्रेलिया की टॉप मॉय थाई फाइटर्स में से एक हैं।

पिगट की कामयाबी के चलते रॉबर्ट्स ने जिम में ट्रेनिंग के लिए कदम रखा और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

मॉय थाई में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34