3 हथियार जो ONE Friday Fights 22 में एडी अबासोलो को सिटीचाई के लिए बड़ा खतरा बना रहे होंगे

Niclas Larsen Eddie Abasolo ONE Fight Night 8 16

एडी “सिल्की स्मूद” अबासोलो को ONE Friday Fights 22 के मैच में कम नहीं आंका जाना चाहिए।

शुक्रवार, 23 जून को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अमेरिकी स्टार का सामना स्ट्राइकिंग आइकॉन सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग से हो रहा होगा और वो अपने कुछ अनोखे मूव्स के दम पर बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।

“किलर किड” जैसे महान स्ट्राइकर को हराना आसान नहीं है, लेकिन अबासोलो का अपरंपरागत स्किल सेट उनके लिए इस फेदरवेट मॉय थाई मैच में मुश्किल खड़ी कर सकता है।

यहां जानिए उन 3 हथियारों के बारे में, जो अबासोलो को #2 रैंक के कंटेंडर के लिए बड़े खतरे के रूप में पेश कर रहे होंगे।

#1 बच निकलने की तकनीक और काउंटर अटैक

अपने 165 मैचों के करियर में सिटीचाई ने ढेरों उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी तक उनका सामना अबासोलो जैसे फाइटर से नहीं हुआ है।

अमेरिकी एथलीट का अनोखा गेम 8 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

“सिल्की स्मूद” को मूवमेंट करते हुए अपने विरोधी को अपनी ओर लाना पसंद है। हालांकि सिटीचाई आउटसाइड अटैक करना पसंद करते हैं, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी का प्लान उन्हें फ्रंट-फुट पर आने पर मजबूर कर सकता है।

अपने विरोधी को आगे आता देख अबासोलो खतरनाक शॉट्स लगाते हैं। वो अक्सर किसी मूव से बचते हुए अलग-अलग एंगल्स से काउंटर अटैक करते हैं।

चूंकि थाई एथलीट को लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक्स लगाना पसंद है, लेकिन सामने से निरंतर लग रही स्ट्राइक्स अबासोलो के लिए पसंदीदा लम्हा होता है। इसलिए अगर वो सिटीचाई को आगे आने पर मजबूर कर पाए तो कुछ सटीक काउंटर शॉट्स लगा सकते हैं।

#2 हर तरफ से एल्बोज़ लगाते हैं

अबासोलो को हर तरफ से सेट-अप करते हुए अटैक करना पसंद है। ये पहलू भी उन्हें सिटीचाई पर बढ़त दिला सकता है।

“किलर किड” ने मॉय थाई से अपने करियर की शुरुआत की थी और 2014 में Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन बने, लेकिन उसके बाद उन्हें विशेष रूप से किकबॉक्सिंग में ही परफॉर्म करते देखा गया है।

हालांकि उन्होंने अगस्त 2021 में मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई को हराया था, लेकिन पिछले 9 सालों में उनके अधिकांश मैचों में खतरनाक एल्बोज़ नहीं लगती देखी गई हैं।

इसका मतलब उनका डिफेंस ज्यादा अच्छा नहीं होगा और अबासोलो इसका फायदा जरूर उठाना चाहेंगे।

अमेरिकी एथलीट ने पिछले मैच में निकलस लारसेन को राइट एल्बो लगाकर हराया था और अपने विरोधी के पंचों से बचते हुए या क्लिंच गेम में प्रभावशाली एल्बोज़ लगा सकते हैं।

उन्हें स्पिनिंग एल्बोज़ लगाना भी पसंद है। इसलिए अगर सिटीचाई ने आगे आकर अटैक करने की कोशिश की तो इस एल्बो का प्रभाव उन्हें चौंका सकता है। ऐसा होने के बाद वो कोई भी अटैक करने से पहले 2 बार जरूर सोचेंगे।

#3 खतरनाक राइट हैंड

अबासोलो को झांसा देने वाले मूव्स के लिए जाना जाता है और उन्होंने लारसेन को फिनिश कर दिखाया था कि उनके पास वन-शॉट नॉकआउट पावर है।

उनकी इस पावर का मिश्रण मूवमेंट और स्टांस बदलने वाले स्टाइल से हो जाए तो उनका गेम ज्यादा खतरनाक बन जाता है। वो ऐसा करते हुए खतरनाक स्ट्राइक्स लगाते आए हैं।

उनके स्ट्रेट राइट हैंड में जबरदस्त पावर है, जिसे वो अपने विरोधी को अपनी ओर आने पर मजबूर करने के दौरान लगाते हैं, जो एकदम सटीक निशाने पर जाकर लैंड होता है।

अगर कोई फाइटर “सिल्की स्मूद” के खिलाफ फ्रंट-फुट पर रहने की रणनीति अपनाए तो उनकी मुश्किलें जरूर बढ़ने वाली हैं।

मॉय थाई में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
nongoasa
nabilrambo
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled