14 मई को RUF 47: Road To ONE हेवीवेट टूर्नामेंट का फाइनल देखने के 3 प्रमुख कारण

Terrance Jean-Jacques meets Tra'Von "Wildman" Butler at RUF 47

ग्लोबल फैन बेस को भले ही ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot देखने के लिए एक और हफ्ते का इंतजार करना पड़े, लेकिन जो इस सप्ताह ही MMA एक्शन के प्रति अपनी चाह को पूरा करना चाहते हैं, उनके लिए हमारे पास एक नई चीज आ गई है।

इस शनिवार, 14 मई को RUF 47: Road To ONE हेवीवेट टूर्नामेंट के फाइनल का आयोजन एरिजोना के फीनिक्स के सेलेब्रिटी थिएटर में RUF Nation की ओर से किया जा रहा है। फैन इस शो को ONE Super App पर लाइव स्ट्रीम करते हुए देख सकते हैं।

RUF Nation, यूनाइटेड स्टेट्स में अकेला मूल अमेरिकी स्वामित्व वाला प्रोमेशन है, जिसका संचालन पिछले 15 साल से किया जा रहा है। उस समय इसने MMA के सबसे प्रतिभाशाली फाइटर्स को दुनिया के सामने लाने में अपना योगदान दिया था।

हालांकि, कई सारे संगठनों को COVID-19 महामारी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में RUF Nation ने आगे बढ़ने का रास्ता खोज लिया और 2021 में अकेले दम पर ही सात लाइव इवेंट्स का आयोजन कर दिया था।

इससे पहले कि इस शनिवार RUF 47: Road To ONE हेवीवेट टूर्नामेंट फाइनल शुरू हो, आइए जानते हैं वो तीन कारण जिसके चलते आपको इसका पूरा एक्शन देखने की जरूरत है।

#1 इस टूर्नामेंट का चैंपियन ONE के हेवीवेट रोस्टर में शामिल होगा

ONE Championship अपने हेवीवेट डिविजन में एक और अमेरिकी MMA स्टार का स्वागत करने के लिए तैयार हो रहा है।

RUF 47 के मेन इवेंट में Road To ONE हेवीवेट टूर्नामेंट के फाइनल का भी आयोजन होने जा रहा है, जिसमें ट्रैवन बटलर का सामना टैरेंस जॉन-जैक से होगा। ऐसे में जो इस मुकाबले का विजेता घोषित होगा, उसे ONE Championship के साथ छह फिगर की धनराशि वाला कॉन्ट्रेक्ट साइन करने का मौका मिलेगा।

बटलर एक जोशीले ग्रैपलर हैं, जो अपनी आक्रामकता और लगातार आगे बढ़ते रहने के स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जैसा कि आप उन्हें “वाइल्ड मैन” के नाम से समझ सकते हैं। उनके नाम चार जीत दर्ज हैं और लगातार दो पहले राउंड की जीत के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है।

वहीं, इस बड़े मुकाबले में जॉन-जैक अपना बेशकीमती अनुभव लाने वाले हैं। उन्हें “टी-बोन” के नाम से जाना जाता है। वो पूर्व NCAA ऑल अमेरिकन रेसलर और WWE NXT रिक्रूट के तौर पर 7 प्रोफेशनल MMA जीत हासिल कर चुके हैं।

बटलर और जॉन-जैक दोनों ने कहा है कि इस टूर्नामेंट को जीतकर वो अपनी जिंदगी बदल सकते हैं इसलिए फैंस तीन राउंड तक चलने वाले एक्शन से भरपूर मुकाबले को देखने की उम्मीद कर सकते हैं।

#2 अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा MMA Lab

पिछले कुछ साल से MMA Lab एरिजोना के प्रमुख मार्शल आर्ट्स जिमों में से एक के तौर पर उभरकर सामने आया है। इसने कुछ वर्ल्ड चैंपियंस भी दिए हैं और यहां काफी प्रतिभाशाली एथलीट्स मौजूद हैं, जिसमें पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा भी शामिल हैं।

इस शनिवार, MMA Lab की ओर से तीन सबसे अच्छे उभरते हुए फाइटर RUF 47 के मेन कार्ड पर मुकाबला करेंगे। इसमें मार्कस मैक्गी, टैलन ग्लैसर और अब्दुल कमारा शामिल हैं।

टूर्नामेंट के को-मेन इवेंट में मैक्गी अपने अपराजित रिकॉर्ड को जारी रखना चाहेंगे। इस बेंटमवेट एथलीट ने अपनी तीनों बाउट में नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट के माध्यम से जीत हासिल की हैं। ऐसे में जब उनका मुकाबला हवाई के दिग्गज रोडनी मोंडाला से होगा तो उन्हें अपना पुराना काम जारी रखना होगा।

अपने MMA Lab के साथी की तरह ही ग्लैसर भी अभी तक अपराजित रहे हैं। यहां तक कि पिछले जून में उन्होंने RUF Nation में शानदार डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने पहले राउंड में ही सबमिशन के जरिए जीत हासिल की थी। ऐसे में अपने महत्वपूर्ण मुकाबले के दौरान ज्यादा अनुभवी विरोधी एडम ऑर्टिज़ के खिलाफ वो फिर से अपने पुराने वाले जादू को बिखेरना चाहेंगे, जिनके नाम 7 प्रो जीत और 71 प्रतिशत का फिनिशिंग रेट है।

इसके बाद कमारा आते हैं, जिनके पास अपने युवा करियर में 3 जीत दर्ज हैं। इसमें से दो जीत सबमिशन के माध्यम से आई हैं। ग्रैपलिंग की ताकत के साथ उनके हाथ भी तेजी से चलते हैं, जिसका प्रदर्शन वो अपने हालिया बॉक्सिंग मैच में कर चुके हैं। शनिवार को उनका सामना रायन मोंडाला से होने जा रहा है और वो हवाई के दिग्गज एथलीट के भाई हैं, जिनका मुकाबला को-मेन इवेंट में होगा।

#3 एक दर्जन से अधिक फाइटर्स रिच फ्रैंकलिन को प्रभावित करने के लिए बाउट करेंगे

ऊपर बताए गए मुकाबलों के अलावा, वहां नौ और मुकाबले भी होंगे और ऐसे में हर एथलीट को पता है कि उनके पास दुनिया भर के दर्शकों पर अपना प्रभाव जमाने का मौका होगा। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वो ONE Championship के वाइस प्रेसिडेंट रिच फ्रैंकलिन को भी प्रभावित करना चाहेंगे, जो RUF 47 द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के दौरान सेलेब्रिटी थिएटर में मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही मेन कार्ड पर हम्बर्टो डुआर्टे और जॉर्डन बर्कहोल्डर के बीच फ्लाइवेट मुकाबला व राफेल मोंटिनी और मार्क कोएटेस के बीच बेंटमवेट मुकाबला भी होना शामिल है।

इसके अतिरिक्त, एक एमेच्योर कार्ड भी होगा, जिससे टूर्नामेंट की रोमांचक रात की शुरुआत होगी। इसमें 5 बाउट लगातार जीतने के बाद अपराजित धमाकेदार हेवीवेट एथलीट ओशे जॉर्डन का मुकाबला डेब्यू करने जा रहे तलाल यूसुफज़ाई से होगा।

ऐसे में आप अपने पॉपकॉर्न के साथ आरामदायक सोफे पर बैठकर इस वीकेंड RUF 47: Road To ONE हेवीवेट टूर्नामेंट फाइनल देखना न भूलिएगा।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.