ONE Championship की 5 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में एक धमाकेदार इवेंट ONE Fight Night 30 के साथ वापसी हो रही है।
इस इवेंट को दो ब्लॉकबस्टर वर्ल्ड टाइटल फाइट्स हेडलाइन करेंगी।
मेन इवेंट में दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ अपने ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करते हुए लगातार चौथी नॉकआउट जीत की तलाश में होंगे। उनका सामना WBC हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन लिंडन नोल्स से होगा।
को-मेन इवेंट मैच की बात करें तो रेगिअन इरसल और अलेक्सिस निकोलस अपनी प्रतिद्वंदिता के तीसरे अध्याय को अंजाम तक पहुंचाने लिए टक्कर लेते दिखेंगे। इरसल अपनी ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को दांव पर लगाएंगे। अभी इस प्रतिद्वंदिता का स्कोर 1-1 से बराबर है।
इसके अतिरिक्त इवेंट में निको कैरिलो, सेकसन ओर क्वानमुआंग, फैब्रिसियो आंद्रे समेत कई बड़े स्टार्स शामिल होंगे।
भारत में ONE Fight Night 30 को सुबह 6:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।