एशिया का सबसे बड़ा और रोमांचक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship एक बार फिर मनीला लौट रहा है, जहां वो फिलीपींस में जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन लेकर आएगा। दुनिया की प्रमुख फाइटिंग कैपिटल्स में से एक मनीला पहले भी कई विश्वस्तरीय कॉम्बैट स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी कर चुका है और ONE: GLOBAL RIVALS भी इससे अलग नहीं होगा।
इस शो का मेन इवेंट मैच बेहद खास है। ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन बेन “फंकी” एस्क्रेन अमेरिका से लंबे इंतजार के बाद ONE केज में वापसी कर रहे हैं, जहां उनका सामना रूस के निकोलाय एलेक्साखिन से एक सुपर फाइट में होगा। बेहद कुशल एस्क्रेन को उनके डिविजन का सर्वश्रेष्ठ और पाउंड-फोर-पाउंड दुनिया के बेहतरीन फाइटर्स में से एक माना जाता है, जबकि एलेक्साखिन लगातार छह जीतों की लय में हैं, जिसमें ONE में उनके डेब्यू मुकाबले की शानदार सबमिशन जीत भी शामिल है।
इस जबरदस्त टक्कर के अलावा फिलीपींस के फाइट फैंस को कई और शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे, जो एक बार फिर क्षेत्र के सबसे बेहतरीन मंचों में से एक, मॉल ऑफ एशिया एरीना, को दर्शकों से भर देंगे।