शॉन क्लिमेको के बारे में
शॉन “द वन” क्लिमेको एक शानदार फ्लाइवेट मॉय थाई स्टार हैं, जो ONE Championship में बड़ा नाम बनाने के सपने के साथ आए हैं।
कैलिफोर्निया में जन्मे और पले-बढ़े क्लिमेको के माता-पिता फिलीपींस से थे, जो कॉम्बैट स्पोर्ट्स के लिए मशहूर है। इसलिए फाइटिंग उनके खून में ही थी। उनके पिता खुद मार्शल आर्ट्स से जुड़े थे और उन्होंने क्लिमेको को उनके छोटे भाई के साथ अक्सर होने वाले झगड़ों के बाद मशहूर American Kickboxing Academy में MMA सीखने के लिए भेजा।
हालांकि, आखिरकार मॉय थाई ने उनका ध्यान खींचा। किशोरावस्था में ट्रेनिंग जारी रखने के बाद हाई स्कूल खत्म करते ही उन्होंने पूरी तरह से “आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” में खुद को झोंक दिया।
अमेरिका के लोकल सर्किट में नाम कमाने के बाद साल 2023 में उन्हें Road to ONE: America टूर्नामेंट में मौका मिला।
अपने बेहद आक्रामक स्टाइल के दम पर उन्होंने सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया और ONE के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। अब वो उसी ऊर्जा के साथ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
अकिफ गुलुज़ादाअज़रबैजान
|
अज़रबैजान |
ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II |
|||||
|
जीत
मॉय थाई
विभाजित निर्णय
SD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
डिएगो पाएज़कोलम्बिया / संयुक्त राज्य अमेरिका
|
कोलम्बिया / संयुक्त राज्य अमेरिका |
ONE Fight Night 28: Prajanchai vs. Barboza |
|||||
|
हार
मॉय थाई
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
TKO
राउंड 2 (1:28)
|
मॉय थाई |
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 2 (1:28)
|
राउंड 2 (1:28) |
|
जोहान एस्टुपिननकोलम्बिया
|
कोलम्बिया |
ONE 168: Denver |
|||||
|
जीत
मॉय थाई
नॉकआउट (KO)
KO
राउंड 1 (2:06)
|
मॉय थाई |
नॉकआउट (KO)
राउंड 1 (2:06)
|
राउंड 1 (2:06) |
|
होसुए क्रूज़मेक्सिको
|
मेक्सिको |
ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova |
|||||