कोल अबाटे के बारे में
कोल अबाटे ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) को सबमिशन ग्रैपलिंग की दुनिया की सबसे रोमांचक युवा प्रतिभाओं में गिना जाता है। अब वो ONE Championship में सर्वश्रेष्ठ ग्रैपलर्स के खिलाफ खुद को परखने के लिए तैयार हैं।
टेक्सास के ब्यूमोंट में जन्मे अबाटे बचपन से ही एथलेटिक थे। उन्हें बास्केटबॉल और बेसबॉल जैसे टीम स्पोर्ट्स पसंद थे, लेकिन 5 साल की उम्र में शुरू किया गया BJJ उनके अंदर की प्रतिस्पर्धात्मक भावना को सबसे ज्यादा संतुष्ट करता था।
उन्होंने अपने करियर के पहले 10 साल सम्मानित ब्लैक बेल्ट रोड्रिगो पिन्हेरो के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करते हुए बिताए। वो अक्सर खुद को परखने के लिए उम्र और आकार में बड़े एथलीट्स के साथ क्लास में प्रैक्टिस करते थे।
लगभग हर वीकेंड प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अबाटे जल्द ही दुनिया के सबसे सफल युवा प्रतियोगी बन गए। उन्होंने लगभग हर बड़े टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीते।
इस सफलता और BJJ के प्रति उनके जुनून ने उन्हें और उनके परिवार को कैलिफोर्निया के कोस्टा मेसा स्थानांतरित होने के लिए प्रेरित किया। वहां 14 साल की उम्र में उन्होंने वर्ल्ड क्लास Art of Jiu-Jitsu Academy में ग्रैपलिंग दिग्गज गिल्हेर्मे और राफेल मेंडेस के साथ ट्रेनिंग शुरू की। इसके बाद उन्होंने और भी कई स्वर्ण पदक जीते, जिनमें पर्पल बेल्ट के रूप में IBJJF वर्ल्ड टाइटल भी शामिल है।
2021 में इस युवा प्रतिभा ने कई वर्ल्ड क्लास ब्लैक बेल्ट एथलीट्स को हराकर ADCC नॉर्थ अमेरिकन ट्रायल्स जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया।
अगले कुछ वर्षों तक उन्होंने अपनी उम्र के प्रतियोगियों पर दबदबा बनाए रखा और कई सम्मानित प्रोफेशनल्स को भी हराया। 2023 में उन्हें ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया।
अबाटे ने अपने लिए बने हाइप को सही साबित करने में देर नहीं लगाई। 2024 में उन्होंने IBJJF नो-गी पैन-अमेरिकन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर खुद को दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली सबमिशन आर्टिस्ट्स में से एक के रूप में स्थापित कर लिया।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
जीत
सबमिशन ग्रैपलिंग
सबमिशन
SUB
राउंड 1 (2:25)
|
सबमिशन ग्रैपलिंग |
सबमिशन
राउंड 1 (2:25)
|
राउंड 1 (2:25) |
|
शिन्या एओकीजापान
|
जापान |
ONE Fight Night 26 |
|||||