ONE Championship ने जापान में हर महीने होने वाली ONE Samurai इवेंट सीरीज लॉन्च की
ONE Championship ने जापान के लिए नई मासिक इवेंट सीरीज की घोषणा की
टकेरु सेगावा, नडाका योशीनारी, युया वाकामत्सु और युकी योज़ा ने ONE Samurai की तारीफ की, जापान के कॉम्बैट स्पोर्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए तैयार
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship™ (ONE) ने बुधवार, 18 फरवरी को टोक्यो के कांजा म्योजिन हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नई मासिक इवेंट सीरीज ONE Samurai के लॉन्च का आधिकारिक ऐलान किया।
[ONE Samurai की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी तस्वीरें]
ONE Samurai में मुख्य तौर पर जापान के सबसे चर्चित मार्शल आर्ट्स स्टार और अगली पीढ़ी के एथलीट्स MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा सीरीज में ढेर सारे इंटरनेशनल सुपरस्टार्स भी होंगे और हर इवेंट में कई सारी वर्ल्ड टाइटल फाइट्स होंगी।
ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने कहा: “काफी समय पहले जापानी मार्शल आर्ट्स संगठन जैसे K-1 और PRIDE शिखर पर व दुनिया में नंबर 1 थे। हालांकि, उनके पतन के बाद जापानी मार्शल आर्ट्स सीन में भी धीरे-धीरे कमी देखी गई। ONE जापानी फाइटर्स और फैंस के लिए नया भविष्य बनाएगा। हम जापानी मार्शल आर्ट्स हीरोज़ बनाएंगे।”
जापान के सीईओ और ग्रुप चीफ कमर्शियल ऑफिसर शुनटारो टनाका ने कहा: “ये सिर्फ कहानियों और हीरोज़ की बात नहीं है — यही चाट्री की वैल्यू बनाने की फिलॉसफी है। मैंने चाट्री की उन बातों को ध्यान से सुना, जिनमें उन्होंने वर्ल्ड-क्लास हीरो तैयार करने, मार्शल आर्ट्स को फिर से जीवंत बनाने और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के नजरिए से मिलकर काम करने, लोगों को प्रेरित करने और उन्हें आगे बढ़ाने की इच्छा जताई। मैंने उनका प्रस्ताव स्वीकार किया क्योंकि व्यक्तिगत रूप से मुझे हमेशा से मार्शल आर्ट्स से प्यार रहा है।”
U-NEXT, 12 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाली जापान की अग्रणी स्ट्रीमिंग सर्विस, ONE Samurai का एक्सक्लूसिव लाइव प्रसारण करेगी। ONE Championship द्वारा अगले पांच सालों में 60 इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा। ग्लोबल ब्रॉडकास्ट से जुड़ी जानकारियां भविष्य में साझा की जाएंगी।
पहले इवेंट, ONE Samurai 1, का आयोजन बुधवार, 29 अप्रैल को टोक्यो के एरियाके एरीना में किया जाएगा। आप ePlus और Zaiko पर जाकर इवेंट की टिकटें खरीद सकते हैं।
ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया वाकामत्सु ने कहा: “मैं ‘आधुनिक समुराई’ बनने का सपना जी सकता हूं। मुझे लगता है कि जापानी एथलीट्स की ताकत दिखाने और खिताब डिफेंड करने के लिए ये सबसे अच्छा मंच है। मैं चाहता हूं कि फैंस मुकाबलों का आनंद लें और ONE Samurai में साहस और जोश को महसूस करें।”
ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका योशीनारी ने बताया: “पिछले साल मैं जापान में हुए दो इवेंट्स में शामिल हुआ था और मैंने मार्शल आर्ट्स की वापसी को लेकर लोगों का उत्साह देखा। मैं उत्सुक हूं कि ONE Samurai के साथ जापान के इवेंट्स कितना और रोमांच पैदा करेंगे। मॉय थाई में मुझे विश्वास है कि मैं वर्ल्ड क्लास फाइटर हूं इसलिए कोई भी प्रतिद्वंदी सामने आए, मैं पूरा दम लगाकर मुकाबला करूंगा और इस बेल्ट को मजबूती से डिफेंड करूंगा।”
तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन टकेरु सेगावा ने कहा: “अब जब ONE के बड़े जापानी इवेंट्स यहां होंगे तो दुनिया के सबसे मजबूत फाइटर्स एक साथ जुटेंगे। मेरा मानना है कि ONE Samurai ऐसा बड़ा आयोजन बनेगा, जो जापान की ताकत साबित करेगा और देश में मार्शल आर्ट्स को फिर से केंद्र में लाएगा। मेरी अभी सिर्फ मेरी एक फाइट बाकी है, लेकिन मैं ONE Samurai को ऊंचाई पर ले जाना चाहता हूं और इसे अगली पीढ़ी से जोड़ना चाहता हूं। हालांकि, अगला मुकाबला मेरे करियर का आखिरी मुकाबला होगा, फिर भी मैं अपनी ताकत साबित करूंगा और ONE Samurai के पहले बड़े इवेंट को शानदार अंदाज में समापन करूंगा।”
पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा ने कहा: “मैं सिर्फ विदेशी फाइटर्स को चुनौती देकर ही नहीं बल्कि अपने सीनियर्स को पीछे छोड़कर ONE Samurai को ऊंचाई पर ले जाना चाहता हूं। टकेरु रिटायर हो रहे हैं इसलिए मैं ONE Samurai का मुख्य चेहरा बनना चाहता हूं।”