वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने 81 सेकंड में अपनी प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर जीता मैच

Wondergirl Fairtex Brooke Farrell

वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने The Home Of Martial Arts में जबरदस्त तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उन्हें शुक्रवार, 21 अगस्त को थाईलैंड के बैंकॉक में हुए ONE: NO SURRENDER III के ONE Super Series मॉय थाई स्ट्रॉवेट मुकाबले में ब्रूक फैरेल के खिलाफ जीत दर्ज करने में दो मिनट से भी कम समय लगा।

Wondergirl Fairtex

मैच शुरु होते ही वंडरगर्ल और फैरेल ने एक ही तरीके से शुरुआत की और दोनों ने एक दूसरे को लो किक्स मारनी शुरु की ताकि अपनी प्रतिद्वंदी की स्ट्राइक्स को धीमा किया जा सके। मैच में कंट्रोल लेने में Fairtex टीम की प्रतिनिधि को सफलता हासिल हुई।

वंडरगर्ल का एक राइट क्रॉस लगने की वजह से फैरेल बुरी तरह से लड़खड़ा गईं। उन्होंने पीछे जाने की कोशिश की लेकिन थाई स्टार उनके पीछे गईं और लगातार तीन राइट हैंड मारे, जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई स्टार मैच में हुए पहले नॉकडाउन की वजह से मैट पर जा गिरीं।

Wondergirl Fairtex

अपने काम से खुश वंडरगर्ल ने कैमरे की तरफ देखकर हल्की सी स्माइल दिखाई और फैरेल द्वारा रेफरी के काउंट का जवाब देने का इंतजार करती रहीं।

जब ऑस्ट्रेलियाई एथलीट अपने पैरों पर खड़ी हुईं तो रेफरी ने मैच फिर से शुरु किया। स्टैम्प फेयरेटक्स की टीम की साथी ने आगे बढ़कर राइट हाई किक मारी। उसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ लेफ्ट और राइट पंच मारे, जिसकी वजह से फैरेल मैट पर जा गिरीं।

रेफरी ने फैरेल की हालत देखकर तुरंत ही मुकाबले को 1:21 मिनट पर खत्म करने का फैसला किया।

Wondergirl Fairtex

जीत के बाद वंडरगर्ल का रिकॉर्ड 34-16-2 हो गया है और वो विमेंस मॉय थाई स्ट्रॉवेट डिविजन की टॉप कंटेंडर बन गई हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सांगमनी Vs. कुलबडम

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled