जकार्ता में होने वाले ONE: डॉन ऑफ वालोर के लिए बुक हुए दो विश्व खिताबी मुकाबले

Zebaztian Kadestam Regian Eersel ONE DAWN OF VALOR

ONE Championship जब शुक्रवार, 25 अक्टूबर को जकार्ता में वापसी करेगी तो सेबेस्टियन “द बैंडिट” कैडेस्टाम और रेजियन “द इम्मोर्टल” इरसेल अवपी बेल्ट का बचाव करने के लिए रिंग में लौटेंगे।

ONE: डॉन ऑफ वालोर के मुख्य इवेंट में कैडेस्टाम ONE वेल्टरवेट विश्व चैम्पियनशिप को बचाए रखने के लिए किमरियन अब्बासोव के खिलाफ रिंग में उतरेंगे तथा सह मुख्य कार्यक्रम में इरसेल ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग विश्व चैम्पियनशिप के बचाव के लिए अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी निक्की “द नेचुरल” होल्केन से दो-दो हाथ करेंगे।

ये दोनो मैच अप स्टैक्ड कार्ड के बिल में शीर्ष पर होंगे। जिसमें दर्जनों बेहतरीन मार्शल कलाकार भी शामिल होंगे। इनमें स्थानीय नायकों का एक समूह और वैश्विक मंच पर उच्च प्रोफ़ाइल वाले नवागंतुक भी अपना कौशल दिखाते नजर आएंगे।

हेडलाइन आकर्षण में स्वीडन के नॉकआउट विशेषज्ञ कैडेस्टाम अपनी वापसी करते दिखेंगे। कैडेस्टाम ने अभी तक The Home Of Martial Arts में अब तक लड़ी गई चारों फाइटों में जीत हासिल की है।

उन्होंने मार्च में जॉर्जी “नाइट” किचिगिन को दूसरे दौर के TKO के जरिए परास्त किया था। जिन्होंने लगातार 14 बाउट जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

अब्बासोव ने शानदार शॉट के जरिए एक के बाद एक लगातार दो फिनिश जीत हालिस करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया था। किर्गिस एथलीट ने पिछले साल दिसंबर में पहले राउंड में सबमिशन से मलेशियाई सनसनी एजिलन “क्रोकोडाइल” थानी को हराया और फिर उन्होंने मई में जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट दिग्गज यूसिन “थंडर” ओकामी को भी पराजित किया था।

मई में उनकी पांच राउंडों की शानदार फाइट के बाद अब एक समान कौशल वाले दो दिग्गज डच किकबॉक्सर्स अपनी प्रतिद्वंद्विता को नया रूप देते दिखाई देंगे।

ONE: एंटर द ड्रैगन पर 15 मिनट के लिए अपने हमवतन के साथ आगे और पीछे होने के बाद इरसेल ने हवा में उड़ते हुए अपने घुटने के दमदार हमले से शानदार केओ हासिल किया था।

होल्जकेन ने रैफरियों के निर्णय को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन वह कभी भी इस प्रतियोगिता से बाहर नहीं हुए। कई बार के विश्व चैंपियन को भरोसा है कि परिणाम दूसरी बार लगभग अलग होगा।

Priscilla Hertati Lumban Goal proudly raises the Indonesian flag

उन दो विश्व खिताबी मुकाबलों के अलावा, अंडरकार्ड के लिए जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लाइनकर के 10 मैचों की पुष्टि की गई है, जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट बैंटमवेट शोडाउन में मुइन “ताजिक” गफुरोव का सामना करेंगे।

इसके अलावा, जॉनी नुनेज़ ने मिक्स मार्शल आर्ट लाइटवेट एनकाउंटर में पूर्व पंचरेज़ लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन कज़ुकी तोकुडोम के खिलाफ अपना पहला प्रमोशन करेंगे।

इस इवेंट में कई इंडोनेशियाई हीरोज की भी वापसी होगी। जिसमें प्रिस्किल्ला हर्टटी लुंबन गॉल, एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथेईस, स्टीफर “द लायन” रहार्डियन और ईको रोनी सपुत्र शामिल हैं।

अब तक घोषित किए गए मुकाबलों की सूची नीचे दी गई है।

  • सेबेस्टियन कैडेस्टाम बनाम किमरियन अब्बासोव (ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैम्पियनशिप)
  • रेजियन इरसेल बनाम नाइकी होल्जकेन (ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप)
  • जॉन लिनेकर बनाम मुइन गैफ्रोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – बैंटमवेट)
  • अमरसान तोसोगोकू बनाम एंटोनियो क्रूसो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – लाइटवेट)
  • मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो बनाम एइदेंग जुमेई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – बैंटमवेट)
  • जॉनी नुन्ज़ बनाम काज़ुकी तोकुडोम (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – लाइटवेट)
  • ईको रोनी सपुत्र बनाम काजी एबीन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – फ्लाईवेट)
  • प्रिस्किला हिरती लुंबन गॉल बनाम बोहेना एंटोनियर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – महिलाओं का एटमवेट)
  • रूडी अगस्टियन बनाम अब्रो फर्नांडीस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – फ्लाईवेट)
  • एजी रोज्टेन बनाम एलीपिटुआ सिरगर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – स्ट्रॉवेट)
  • एैडी पेरिंटो बनाम एंजेलो बिमादोजी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – स्ट्रॉवेट)
  • एड्रियन मैथिस बनाम स्टीफर राहर्डियन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट – स्ट्रॉवेट)

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800