यूं चांग मिन को नॉकआउट कर टांग काई ने लगातार आठवां मैच जीता

TangKai YoonChangMin 1920X1280 NEXTGENII 20

टांग काई काफी समय से एक टॉप-5 फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर के खिलाफ मैच की मांग कर रहे थे और अब उन्होंने साबित कर दिया है कि वो टॉप कंटेंडर्स को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II के को-मेन इवेंट में चीनी एथलीट ने “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन को पहले ही राउंड में फिनिश कर दिया।

TangKai YoonChangMin 1920X1280 NEXTGENII 19

मैच की शुरुआत मिन की किक्स और उसके बाद टेकडाउन के प्रयास से हुई, लेकिन Sunkin International Fight Club टीम के स्टार ने अच्छा डिफेंस दिखाया।

साफ नजर आने लगा था कि मिन फाइट को ग्राउंड पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके मूव्स टांग को पहले ही नजर आने लगे थे इसलिए उन्हें स्टैंड-अप गेम में बने रहने में आसानी हुई।

चीनी एथलीट ने जैब के बाद 3 बॉडी शॉट्स को एकसाथ क्लीन तरीके से लैंड करवाया और उसके बाद लेफ्ट हुक के प्रभाव से उनके प्रतिद्वंदी लड़खड़ाने भी लगे।

“द बिग हार्ट” ने ओवरहैंड राइट से जवाबी हमला किया, लेकिन वो मिस हो गया। टांग ने उसके बाद एक और बॉडी शॉट लगाया, जिससे दक्षिण कोरियाई एथलीट की निराशा बढ़ने लगी थी।

TangKai YoonChangMin 1920X1280 NEXTGENII 12

मिन टेकडाउन की तलाश में थे, लेकिन उनके विरोधी का डिफेंस बहुत शानदार रहा इसलिए उन्होंने पंच और किक्स का सहारा लिया।

टांग बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जैब और किक्स लगा रहे थे। मगर Team Stungun के स्टार ने अभी भी हार नहीं मानी थी। उन्होंने आगे आकर फ्लाइंग नी लगाई, जिसने चीनी एथलीट को झकझोर दिया था।

समय बीतने के साथ टांग का स्टाइल ज्यादा आक्रामक होता गया। उन्होंने यूं चांग मिन की चिन (ठोड़ी) पर हाई लेफ्ट किक लगाई। दूसरी ओर, “द बिग हार्ट” ने भी किक और जैब लगाया, लेकिन उससे उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ।

पहले राउंड को समाप्त होने में करीब 1 मिनट बाकी था, मिन बार-बार अपने हाथों को ढीला छोड़ रहे थे। इसी बात का फायदा उठाकर टांग ने अपने विरोधी के जबड़े पर खतरनाक लेफ्ट हुक लगाया और अगले ही पल मिन मैट पर गिरे नजर आए।

उसके बाद उन्होंने 5 पंच लगाए और आखिरकार पहले राउंड में 4 मिनट 3 सेकंड बाद रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

इस जीत के साथ टांग का रिकॉर्ड 13-2 का हो गया है और अब उनकी विनिंग स्ट्रीक 8 मैचों की हो गई है। संभव है कि उन्हें इस जीत के बाद रैंकिंग्स के टॉप-5 में शामिल किया जा सकता है।

TangKai YoonChangMin 1920X1280 NEXTGENII 21

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN II – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled