सुपरगर्ल वापसी करते हुए ONE Fight Night 41 के एटमवेट मॉय थाई मैच में यू यौ पुई का सामना करेंगी

Supergirl and Yu Yau Pui scaled

थाई सनसनी एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक लंबे समय बाद रिंग में वापसी करते हुए ONE Fight Night 41: Rodrigues vs. Phetjeeja के एटमवेट मॉय थाई मुकाबले में यू यौ पुई से टक्कर लेंगी।

इनके बीच की भिड़ंत शनिवार, 14 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित की जाएगी।

करीब दो साल तक एक्शन से दूर रहने के बाद “सुपरगर्ल” का सामना अगस्त 2025 में टियोडोरा किरिलोवा से होना था। मगर थाई स्टार हाइड्रेशन टेस्ट में फेल हो गईं और मुकाबले को कार्ड से हटा दिया गया।

अब कई महीनों के बाद 22 वर्षीय स्टार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

आपको बता दें कि “सुपरगर्ल” ने सितंबर 2020 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सबसे युवा फाइटर के रूप में कदम रखा। उन्होंने 16 वर्ष की आयु में डेब्यू किया और मिलाग्रोस लोपेज़ को एक मिनट में ढेर किया।

उसके बाद उन्होंने एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को करीबी मैच में विभाजित निर्णय से हराया और अगली फाइट में थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स को किकबॉक्सिंग मुकाबले में तीन राउंड तक छकाया। मगर अंत में उन्हें विभाजित निर्णय से हार मिली।

उस साल वापसी करते हुए उन्होंने WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन लारा फर्नांडीज़ को हराया और 2023 के अंत में ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन क्रिस्टीना मोरालेस से नॉकआउट से हारीं।

उस हार और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के चलते उन्हें करीबी फाइट छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन अब वो नए जोश और जुनून के साथ वापसी करने को तैयार हैं।

उनके सामने चुनौती बनकर खड़ी होंगी यू, जो कि खुद अपनी वापसी की कहानी को यादगार बनाना चाहती हैं।

32 वर्षीय साउथपॉ स्ट्राइकर ने ONE Friday Fights में लगातार पांच जीत दर्ज कर छह अंकों की राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया और यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में फर्नांडीज को 2024 में पराजित किया।

हालांकि, यू को लगातार दो मैचों में यूरोपीय प्रतिद्वंदियों एमी पिर्नी और मार्टिना डॉमिन्कज़ैक से हारकर पांच साल से चले आ रहे जीत के सिलसिले का अंत करना पड़ा। अब वो उनके अटैकिंग गेम के जरिए दोबारा स्ट्राइकिंग का जलावा दिखाना चाहती हैं।

ये मुकाबला बेहद खास होगा क्योंकि दोनों ही फाइटर्स पिछले मैचों की मुश्किलों के बाद जीत हासिल कर डिविजन में खुद को साबित करना चाहेंगी।

न्यूज़ में और

Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 9 scaled