ONE Friday Fights 80 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

RakErawan YodnumchaiFairtex 1920X1280 Faceoff

ONE Championship ने 12 रोमांचक मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों के साथ सप्ताहांत की शुरुआत की।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने 20 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम से एशियाई प्राइमटाइम में ONE Friday Fights 80 का सीधा प्रसारण किया और दो दर्जन अंतरराष्ट्रीय उभरते सितारों ने 100,000 अमेरिकी डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट को पाने के लिए प्रतिस्पर्धा की।

मेन इवेंट में, 20 वर्षीय सनसनी योडनमचाई फेयरटेक्स ने ONE Championship में अपराजित रह कर इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में अपनी लगातार छठी जीत हासिल की जहां उन्होंने पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रैक इरावन को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी।

इसके अलावा, उभरते हुए नॉकआउट आर्टिस्ट चार्टपयाक सकसाटून ने पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटनामंगम पीके साइन्चाई को हराया।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते है:

फाइट कार्ड


एटमवेट मॉय थाई
योडनमचाई फेयरटेक्स ने रैक इरावन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
127 LBS मॉय थाई
चार्टपयाक सकसाटून ने पेटनामंगम पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:28 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
तियाई वानखोंगोम एमबीके ने योडोई केउसमरिट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:00 मिनट में
140 LBS मॉय थाई
लमनामखोंग बीएस मॉयथाई ने अनुरक वानखोंगोम एमबीके को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:57 मिनट में
114 LBS मॉय थाई
पेटनिनमुंगकोर्न कैप्टनकेनबॉक्सिंग ने कोमक्रिट जे पावर रूफ फुकेत को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:37 मिनट में
110 LBS मॉय थाई
चाबाकेउ सोर कनजनचाई ने नोंगम फेयरटेक्स को विभाजित निर्णय से हराया
142.6 LBS मॉय थाई
कोंगक्लाई सोर सोमाई ने डेनिज़ “बैड बॉय” डेमिरकापु को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:45 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
मावलनबैक “वॉरियर” काखखोरोव ने थॉ थिट विन हलेंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
130 LBS MMA
बेक्टुर जेनिशबेक ऊलू ने अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
117 LBS मॉय थाई
एमिली चोंग ने कोकोज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
159.4 LBS MMA
जांग “सीरियस” सियोन ग्यु ने डेविड “डीसी” कूक को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
शोया इशिगुरो ने हिरयु निवा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled