ONE Championship एशिया प्राइमटाइम के एक और धमाकेदार मार्शल आर्ट्स इवेंट के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में लौट रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्स्ट संगठन द्वारा शुक्रवार, 20 सितंबर को ONE Friday Fights 80 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें मॉय थाई, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और सबमिशन ग्रैपलिंग के 24 बेहद शानदार एथलीट्स एक्शन में दिखेंगे। इन सभी का प्रयास होगा कि वो एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतने के करीब पहुंचे।
मेन इवेंट मैच में पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रैक इरावन अपने करियर की 76वीं जीत की तलाश में होंगे। उनके विजय रथन को रोकने का प्रयास करेंगे योडनमचाई फेयरटेक्स, 20 साल के इस फाइटर ने ONE Friday Fights में अपने रास्ते में आए सभी विरोधियों को धूल चटाई है।
को-मेन इवेंट की बात करें तो चार्टपयाक सकसाटून का प्रयास होगा कि वो लगातार चौथी नॉकआउट जीत हासिल करें और उनकी टक्कर Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटनामंगम पीके साइन्चाई से होगी।
भारत में इवेंट को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।