ONE Friday Fights 74 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

YodphupaPetkiatpet ParhamGheirati 1920X1280

पिछले हफ्ते के डबलहेडर इवेंट के बाद ONE Championship की वीकली एशियाई प्राइमटाइम इवेंट सीरीज के अगले संस्करण के साथ वापसी हुई।

शुक्रवार, 9 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Friday Fights 74 का लाइव प्रसारण किया गया, जहां दो दर्जन मॉय थाई फाइटर्स और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स 1,00,000 यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए उतरे।

मेन इवेंट मैच में Road to ONE: Thailand विजेता योडफुपा पेटकियटपेट का सामना ईरानी मॉय थाई फाइटर परहम घेराती से हुआ।

वहीं कार्ड में थाई फाइटर चैटपिचिट सोर सोर टोइपाड्रियू, रूसी फिनिशिंग मशीन किरिल खोमुतोव और उभरते हुए नॉकआउट आर्टिस्ट यामिन पीके साइन्चाई की वापसी देखने को मिली।

इसके अलावा 18 वर्षीय मॉय थाई स्टार साइन्चाई नायोकविटंगसोंग और दक्षिण कोरियाई फाइटर ली सुएंग चुल का डेब्यू हुआ।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
परहम घेराती ने योडफुपा पेटकियटपेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
128 LBS मॉय थाई
डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन ने पटाकाके सिंबीमॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
112 LBS मॉय थाई
चैटपिचिट सोरसोरटोइपाड्रियू ने खुनसुक सोर डेचापैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सिंगटानावट नोकजीनलैडक्राबांग ने काओक्लाई चोर हापयाक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
136 LBS मॉय थाई
डोंकिंग योथारकमॉयथाई ने पैनपेट सोर नारुएमोन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:27 मिनट में
112 LBS मॉय थाई
सैनाटी पीके साइन्चाई ने नुएंगथोरानी गायबांगकोरलाएम को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:31 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
किरिल खोमुतोव ने फरज़ान चिचेक को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:50 मिनट में
137 LBS मॉय थाई
इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव ने यामिन पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:12 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
हिरोयुकी ने सिंगसांगपा लुकबूनमी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:28 मिनट में
126 LBS मॉय थाई
बन्ना हयाशी ने साइन्चाई नायोकविटंगसोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:07 मिनट में
135.6 LBS MMA
झोखर इसकिएव ने इलिमबेक अकिलबेक ऊलू को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:15 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
ली “द फ्लैश” सुएंग चुल ने मोसेस “द लॉयन किंग” लोइस इलोगोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:49 मिनट में

न्यूज़ में और

Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled