ONE Friday Fights 33 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

YodIQPKSaenchai AlexeyBalyko 1920X1280

ONE Championship की एक बार फिर एशियाई प्राइमटाइम पर वीकली शो के साथ वापसी हुई।

15 सितंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Friday Fights 33 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें 13 धमाकेदार मॉय थाई और MMA मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट मैच की बात करें तो 150-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में योड-आईक्यू पीके साइन्चाई का सामना अलेक्सी बेलिको से हुआ, जिसके नतीजे ने काफी फैंस को हैरान कर दिया होगा।

इसके अलावा कार्ड में 3-डिविजन Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पैंथेप वीके खाओयाई, WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ज़ेहरा दोगन, लेबनानी नॉकआउट आर्टिस्ट अब्दुल्ला ओन्दाश और टोरेप्ची डोंगक जैसे स्टार्स शामिल रहे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


150 LBS मॉय थाई
अलेक्सी बेलिको ने योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
129 LBS मॉय थाई
वटचाराफोन सिंघा माविन ने अपिवट सोर सोमनक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
124 LBS मॉय थाई
पैंथेप वीके खाओयाई ने चालमखाओ पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
112 LBS मॉय थाई
टुबटिमथोंग सोर जोर लैकमुआंगनोन ने सकोलपट चोटबांगसाइन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:38 मिनट में
126 LBS मॉय थाई
अब्दल्लाह ओन्दाश ने पलांगबून वोर सैनटाई को विभाजित निर्णय से हराया
127 LBS मॉय थाई
सिंग सोर चोकमिचाई ने विन सिटयानिम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
116 LBS मॉय थाई
योडनमचाई फेयरटेक्स ने चालमखाओ जित्मुआंगनोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:48 मिनट में
143 LBS मॉय थाई
ओटॉप ओर क्वानमुआंग ने शिंगो शिबाता को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:59 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
यामिन पीके साइन्चाई ने झांग “चाइनीज़ टाइगर” जिन्हु को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:23 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
तियाई पीके साइन्चाई ने आयद अलबद्र को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
जूनियर फेयरटेक्स ने ज़ेहरा “डेविल गर्ल” दोगन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:36 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
इस्माइल “द वॉलकेनो” खान ने चो “टायरेंट” जून गन को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - तीसरे राउंड के 1:10 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
रबिंद्र धांत ने टोरेप्ची डोंगक को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:55 मिनट में

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled