ONE Friday Fights 24 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Pongsiri FabioReis 1920X1280

ONE Friday Fights के धमाकेदार वीकली शो को शुरु हुए छह महीने बीत गए हैं और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने 2023 के दूसरे हाफ की बेहतरीन शुरुआत की।

7 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Championship द्वारा ONE Friday Fights 24 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें फैंस को ढेर सारे मॉय थाई और MMA मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में पूर्व 2-डिविजन Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पोंगसिरी पीके साइन्चाई का सामना फैबियो रीस से हुआ, इस मुकाबले में उम्मीदों के मुताबिक एक्शन देखने को मिला।

इसके अलावा 2 बार के पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सिंसामट क्लिनमी का सामना विक्टर टेशेरा से हुआ।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
पोंगसिरी पीके साइन्चाई ने फैबियो “सेंसेशनल” रीस को बहुमत निर्णय से हराया
137 LBS मॉय थाई
सिबसन नोखाओ कोरमोर11 ने मुआंगसैप कियटसोंग्रिट को विभाजित निर्णय से हराया
127 LBS मॉय थाई
सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग ने रैम्बोंग सोर थेरापैट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
134 LBS मॉय थाई
सोंगफैंगकोंग एफए ग्रुप ने डेनपयाक डेटपेटश्रीथोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
117 LBS मॉय थाई
महाहिन नकबिनालाइयोन ने रचान सोर सोमनक को विभाजित निर्णय से हराया
119 LBS मॉय थाई
अलिफ सोर डेचापैन ने रटचाडेज सोर पेटजुमरट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:50 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी ने विक्टर “द लम्बरजैक” टेशेरा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:35 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
ब्लैक पैंथर ने मोहम्मद सादेघी को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
अमीर “द टाइगर” अब्दुलमुस्लिमोव ने जयसिंह सिटनायोकपनसैक को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:28 मिनट में
110 LBS मॉय थाई
नोंगम फेयरटेक्स ने लीसा ब्रियरली को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:28 मिनट में
फेदरवेट MMA
जॉर्जी “टाइगर” शाहरुरामज़ानोव ने इसाक मौरा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
असलीद्दीन “उज़्बेक टाइगर” इशानकुलोव ने नादिर अलीएव को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 0:50 मिनट में

न्यूज़ में और

Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled