ONE Friday Fights 2 – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

Sangmanee and Kulabdam Faceoff

लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में पिछले हफ्ते हुए ऐतिहासिक डेब्यू के बाद ONE Championship की ONE Friday Fights सीरीज के वीकली शो के साथ वापसी हुई।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ONE Friday Fights 2 का आयोजन किया गया।

इस कार्ड के मेन इवेंट में सांगमनी पीके.साइन्चाई और कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई के बीच बहुप्रतीक्षित रीमैच देखने को मिला, जिसमें एक बार फिर से कुलबडम विजेता साबित हुए।

इसके अलावा कार्ड में 10 अन्य मॉय थाई और MMA बाउट्स हुईं, जहां चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडलैकपेट ओर. पिटीसेक ने यादगार डेब्यू किया और बाकी स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
कुलबडम “लेफ्ट मीटियोराइट” सोर जोर पिएक उथाई ने “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
चालमखाओ पीके साइन्चाई ने पेटटोंग कियटसोंग्रिट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
मोहम्मद सियासरानी ने अवतार पीके साइन्चाई को बहुमत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
नाकरोब फेयरटेक्स ने शेरज़ोद “लॉयन” काबुतोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने योडोई केउसमरिट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया ने सिल्वियू “हिटमैन” वितेज़ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:10 मिनट में
151.9 LBS मॉय थाई
पोंगसिरी पीके साइन्चाई ने फरज़ान चिचेक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
मिडलवेट MMA
अराश मर्दानी ने हैरी “किमुरा” ग्रेच को डिसक्वालीफिकेशन (dq) से हराया - तीसरे राउंड के 3:00 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
इलियास गज़ाली ने आयद अलबद्र को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
118.8 LBS मॉय थाई
मैरी “स्नो लैपर्ड” रूमेट ने थाई-नान ली को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
याकूब “सुपरजोक” वेमैन ने रिकार्डो केंटिनडिग-स्टैग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 4:21 मिनट में

न्यूज़ में और

Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage