ONE Friday Fights 46 में नोंग-ओ वापसी कर महत्त्वपूर्ण मॉय थाई मुकाबले में निको कैरिलो का सामना करेंगे

Nong O Hama Jonathan Haggerty ONE Fight Night 9 8

22 दिसंबर को आयोजित होने वाला ONE Friday Fights 46: Tawachai vs. Superbon इवेंट दिन-ब-दिन बेहतर होता जा रहा है।

पहले से ही तीन बड़े वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों से सुसज्जित इस कार्ड में अब आठ बार के पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा की वापसी होगी और उनका सामना उभरते हुए स्कॉटिश नॉकआउट आर्टिस्ट निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो से होगा।

उनके इस महत्वपूर्ण बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रसिद्ध लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से एशियाई प्राइमटाइम के दौरान लाइव प्रसारित किया जाएगा।

अविश्वसनीय 265 करियर जीत के साथ महान थाई सुपरस्टार ने ONE में अपनी पहली 10 फाइट्स जीतीं, ONE बेंटमवेट मॉय थाई ताज पर कब्जा जमाया और फिर कई बार बेल्ट को डिफेंड किया।

लेकिन पिछले अप्रैल में 37 वर्षीय स्टार को ONE Fight Night 9 में मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी से करारी नॉकआउट हार का सामना करना पड़ा।

नोंग-ओ अब ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि वो अभी भी एक वर्ल्ड चैंपियन स्तर के फाइटर हैं और हैगर्टी के साथ वर्ल्ड टाइटल रीमैच की ओर कदम बढ़ाएंगे।

हालांकि, उससे पहले उनको खतरनाक कैरिलो से पार पाना होगा।

एक पूर्व ISKA मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “किंग ऑफ द नॉर्थ” ने ONE में अपनी विशाल ख्याति के साथ कदम रखा और तुरंत सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे।

25 वर्षीय एथलीट ने अप्रैल में ONE Friday Fights 13 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने फुरकान काराबाग को शानदार तरीके से हराया।

दो महीने बाद ONE Friday Fights 22 में कैरिलो ने टॉप कंटेंडर “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई को धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट किया।

उन जीतों ने उन्हें ONE के प्रतिभा से भरपूर बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में #5वीं रैंकिंग दिलाई और उन्हें नोंग-ओ के खिलाफ उनके करियर का सबसे बड़ा मौका मिला।

फैंस इस दिलचस्प मैच का एक भी क्षण मिस नहीं करना चाहेंगे क्योंकि एक जीत दोनों में से किसी भी एथलीट को बेल्ट पाने का अवसर दे सकती है।

ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon से जुड़ी खबरों और घोषणाओं के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled