ONE Fight Night 32 के मेन इवेंट में मॉय थाई स्टार्स नाकरोब और जाओसुयाई की टक्कर होगी

Nakrob Fairtex Dedduanglek Wankhongohm MBK ONE Fight Night 24 73

ONE Fight Night 32 के मेन इवेंट के लिए थाईलैंड के दो बेहद खतरनाक स्ट्राइकर्स के बीच एक जोरदार फ्लाइवेट मॉय थाई मैच बुक किया गया है।

7 जून को होने वाले इवेंट में #4 रैंक के कंटेंडर नाकरोब फेयरटेक्स का सामना 23 वर्षीय उभरते हुए स्टार जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी के खिलाफ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होगा।

ONE Friday Fights कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले दोनों स्टार्स इस अहम मुकाबले को जीतने के बाद वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए अपना नाम आगे करना चाहेंगे।

2023 में ONE को जॉइन करने के बाद से ही निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नाकरोब ने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में आठ शानदार जीत दर्ज की हैं।

इवेंट सीरीज में उनकी सिर्फ मौजूदा ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के खिलाफ आई और जून 2024 में कंटेंडर तगीर खलीलोव को हराने के बाद छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता था।

पांच शानदार फिनिश के साथ उनका प्रमोशनल रिकॉर्ड 10-2 का है और 26 वर्षीय स्टार ने हाल ही में हुए ONE Friday Fights 101 में पुएंगलुआंग बानराम्बा को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया था और वो अपने पहले यूएस प्राइमटाइम मेन इवेंट में शानदार लय को कायम रखना चाहेंगे।

वहीं जाओसुयाई ने खुद को डिविजन के सबसे दिलचस्प और फैन फेवरेट स्टार्स में से एक साबित किया है।

हार्ड-हिटर थाई स्टार ने अपने करियर में 59 जीत और ONE में 7-2 का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें पांच हाइलाइट-रील फिनिश शामिल हैं।

जाओसुयाई लगातार चार फाइट जीतने के बाद ONE Fight Night 32 में उतरेंगे। उन्होंने ONE Friday Fights 100 में हुए अपने आखिरी मैच में डेनिस पुरिच को बॉडी शॉट लगाकर ढेर किया था। इसकी वजह से उन्हें मेन रोस्टर का छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ और एक दावेदार के रूप में अपना नाम आगे किया।

फिलहाल फ्लाइवेट मॉय थाई खिताब रिक्त है और नाकरोब या जाओसुयाई में से जिसे भी जीत मिली, वो वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में काफी आगे हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त फैंस को लुम्पिनी स्टेडियम में दो आक्रामक नॉकआउट फाइटर्स की शानदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800