ONE Fight Night 33 के लिए मार्टिना किएर्सिंस्का Vs. सिंथिया फ्लोरेस एटमवेट मॉय थाई फाइट तय

Nat Jaroonsak Martyna Kierczynska ONE Fight Night 19 89 scaled

12 जुलाई को होने वाले ONE Fight Night 33: Rodrigues vs. Persson में एटमवेट मॉय थाई डिविजन एक्शन में नजर आएगा।

मेन इवेंट में एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ द्वारा अपना वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने से पहले पोलैंड की स्ट्राइकर मार्टिना किएर्सिंस्का का सामना मैक्सिको की प्रतिभाशाली एथलीट सिंथिया फ्लोरेस से होगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाला ये मुकाबला ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल की रेस के लिए काफी अहम है।

23 वर्षीय किएर्सिंस्का ने पिछले साल ONE डेब्यू में तहलका मचा दिया था, जब उन्होंने ONE Fight Night 19 में स्ट्रॉवेट स्टार नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से मात दी।

हालांकि पोलिश स्टार को अपनी अगली बाउट में अनुभवी प्रतिद्वंदी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर उन्होंने वापस एटमवेट डिविजन में आकर हांगकांग की सनसनी यू यौ पुई को तीन राउंड के मैच में पराजित किया।

किएर्सिंस्का की कोशिश होगी कि वो अब खुद को एटमवेट डिविजन की बड़ी दावेदार के रूप में पेश करें, लेकिन फ्लोरेस आसान प्रतिद्वंदी नहीं रहने वालीं।

भले ही 30 वर्षीय मैक्सिकन स्टार ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कोई मुकाबला नहीं लड़ा है, लेकिन वो किएर्सिंस्का के खिलाफ उच्च स्तर का अनुभव और कभी न हार मानने वाले जज्बे के साथ उतरेंगी।

WBC मॉय थाई इंटरनेशनल चैंपियन ने मैक्सिको के रीजनल सर्किट में अपनी छाप छोड़ी है और वो ONE के एटमवेट मॉय थाई डिविजन में खुद को स्थापित करना चाहती हैं। वो ग्लोबल स्टेज पर जीत हासिल करते हुए अपने देश का नाम ऊंचा करना चाहेंगी।

फाइटिंग स्टाइल्स के नजरिए से बात करें तो ONE Fight Night 33 में एक जोरदार मैच की उम्मीद करनी चाहिए।

किएर्सिंस्का एक ऐसी एथलीट हैं, जो नॉन स्टॉप एक्शन से अपनी विरोधियों पर लगातार वार करती रहती हैं, वहीं फ्लोरेस उनके अटैक से बचते हुए उन्हें अपने वार का शिकार बनाना चाहेंगी।

न्यूज़ में और

Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled