लेरदसीला फुकेत टॉप टीम ने सव्वास माइकल को हराने के लिए किया मुवा थाई थ्रो का उपयोग

Lerdsila Phuket Top Team ONE DREAMS OF GOLD ADUX IMGL3673

थाईलैंड के बैंकॉक में शुक्रवार, 16 अगस्त को ONE: ड्रीम ऑफ गोल्ड में प्रारम्भिक इवेंट की अंतिम बाउट में लेरदसीला फुकेत टॉप टीम और सव्वास “द बेबी फेस किलर” माइकल के बीच एक सुपर-प्रतीक्षित ONE सुपर सीरीज फलाईवेट मुवा थाई फाइट हुई।

दुर्भाग्य से, साइप्रट स्टार के लिए एक गंभीर चोट ने इम्पैक्ट एरिना में एक्शन को खत्म करने पर मजबूर कर दिया। पहले राउंड में लेरदसीला ने अपने दमदार किक्स का उपयोग किया, जबकि माइकल ने जैब का काम करते हुए अपनी लिमिट निर्धारित की।

शुरुआत में देखा गया कि “द बेबी फेस किलर” ने धीमी शुरुआत की तो 38 वर्षीय थाई योद्घा ने आगे कदम बढ़ते हुए बाउट पर नियंत्रण कर लिया। उन्होंने बैंकाक में अपने अपने घर में जोर की दहाड़ लगाते हुए एक शानदार लेग स्वीप का उपयोग किया। इससे WMC मुवा थाई वर्ल्ड चैंपियन कैनवास पर पहुंच गए।

दूसरे राउंड में थाई योद्घा ने एक स्लीक मल्टी-पंच संयोजन का उपयोग किया। इसने माइकल को एक सही किक के साथ मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। लेरदसीला ने उनकी किक को पकड़ लिया और फिर वार करते हुए उन्हें कैनवास पर धराशाही कर दिया।

Lerdsila Phuket Top Team ONE DREAMS OF GOLD

बदकिश्मती से पेचीइंडी अकादमी प्रतिनिधि अपने बाएं हाथ के बल बुरी तरह से गिरे। इससे उनकी कोहनी में भी गहरी चोट लगी। थाई से इससे बढ़ीया और किस प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती थी। आखिरकार उन्होंने “बेबी फेस किलर” पर TKO से जीत हासिल कर ली।

Lerdsila Phuket Top Team ONE DREAMS OF GOLD

रेफरी एलियास डोलाप्टिस ने तुरंत बाउट को रोक दिया और 22 वर्षीय द्वारा लगी चोट को देखने के बाद प्रतियोगिता को दूसरे राउंड के 29वें सैंकंड में लेरदसीला की जीत घोषित कर दी।

लेर्डसिला ने इस टीकेओ जीत के साथ ONE फ्लाईवेट मुवा थाई विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल की ओर कदम बढ़ाया और अपने करियर की 190वीं जीत हासिल की।

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800