जेनेलिन ओलसिम ने अपने डेब्यू मैच में माइरा मज़ार को सबमिशन से हराया

Jenelyn Olsim Maira Mazar FISTS OF FURY III 1920X1278 3

ONE: FISTS OF FURY III में जेनेलिन ओलसिम ने एक टॉप रैंक की कंटेंडर को हराकर ONE Championship में धमाकेदार एंट्री ली है।

शुक्रवार, 19 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ओलसिम ने स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में #5 रैंक की स्ट्रॉवेट कंटेंडर माइरा मज़ार को तीसरे राउंड में पावर गिलोटिन चोक लगाकर टैप आउट करने पर मजबूर किया।

Jenelyn Olsim Maira Mazar FISTS OF FURY III 1920X1280 19.jpg

शुरुआत में दोनों ओर से किक्स का इस्तेमाल हुआ। मज़ार ने ओलसिम की लो किक को राइट क्रॉस लगाकर काउंटर करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने के दौरान उन्हें फिलीपीना एथलीट के दमदार पंच का प्रभाव झेलना पड़ा, जिसके कारण वो घुटने टेकने पर मजबूर हो गईं।

Team Lakay की स्टार ने फ्रंट हेडलॉक लगाया और गिलोटीन चोक की कोशिश के बाद अपनी प्रतिद्वंदी के सिर पर नी स्ट्राइक्स भी लगाईं। मज़ार किसी तरह बच निकलीं, लेकिन अब उन्हें आराम करने का समय बिल्कुल नहीं मिलने वाला था।

ओलसिम ने Evolve टीम की एथलीट को दमदार काउंटर लगाए और जैब-क्रॉस लगाते हुए उन्हें एक बार फिर घुटने टेकने पर मजबूर किया। मज़ार ने अपकिक्स लगाते हुए खुद को डिफेंड किया, लेकिन उनकी विरोधी एथलीट को बेहतर मोमेंटम प्राप्त था।

इस बीच आंख में गलती से हाथ लगने के कारण बाउट को रोका भी गया और पहला राउंड स्टैंड-अप गेम में समाप्त हुआ। इस बीच मज़ार ने स्ट्रेट पंच लगाते हुए वापसी का प्रयास किया।

Jenelyn Olsim Maira Mazar FISTS OF FURY III 1920X1280 20.jpg

दूसरे राउंड में और भी जबरदस्त एक्शन देखा गया, ओलसिम ने सटीक टाइमिंग के साथ पुश किक लगाई। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी के डिफेंस को चीरते हुए ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाईं, वहीं मज़ार ने लेग लॉक लगाकर जवाबी हमला किया।

फिलीपींस की नेशनल मॉय थाई चैंपियन के लिए अटैक करना ही सबसे अच्छा डिफेंस था, इस बीच दोनों संघर्ष करते हुए स्टैंड-अप गेम में वापस आईं।

मज़ार ने अपनी विरोधी एथलीट को सर्कल वॉल की तरफ धकेलने का प्रयास किया, लेकिन ओलसिम अपनी जगह से हिली नहीं और दमदार एल्बो भी लगाई। Pan American सांडा चैंपियन ने निरंतर स्ट्रेट पंच लगाते हुए अपनी प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाई, लेकिन ओलसिम के काउंटर अभी भी अधिक प्रभावशाली साबित हो रहे थे।

कुछ प्रयासों के बाद मज़ार ने दूसरे राउंड के अंतिम क्षणों में ओलसिम को मैट पर गिराया और ग्राउंड एंड पाउंड अटैक के साथ राउंड समाप्त हुआ।

Jenelyn Olsim Maira Mazar FISTS OF FURY III 1920X1278 5 1.jpg

तीसरे राउंड में ब्राजीलियाई स्टार को जीत के लिए लंबा सफर तय करना था इसलिए उन्होंने स्ट्रेट पंच लगाते हुए आक्रामक शुरुआत की। ओलसिम भी पीछे हटने को तैयार नहीं थीं, दोनों के बीच कडा संघर्ष देखने को मिला। इस दौरान मज़ार ने अपनी प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

उन्होंने टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन ओलसिम ने मौके का फायदा उठाते हुए अपने हाथ से मज़ार की गर्दन को जकड़कर पावर गिलोटिन चोक लगा दिया। रेफरी ने अंतिम राउंड में 41 सेकंड बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

इस यादगार जीत की बदौलत ओलसिम ने दिखाया कि विमेंस स्ट्रॉवेट डिविजन की अन्य एथलीट्स के लिए वो बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं।

Jenelyn Olsim Maira Mazar FISTS OF FURY III 1920X1280 5.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, इरसल vs हैडा

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800