अकीडा ने खतरनाक बॉडी शॉट लगाकर सिरेगर को तीसरे राउंड में फिनिश किया

Senzo Ikeda Elipitua Siregar HEAVYHITTERS 1920X1280 48.jpg

एक बॉक्सर और रेसलर की भिड़ंत में सेन्जो अकीडा ने एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर को हराकर दिखा दिया है कि उनके पंचों से बच पाना बहुत मुश्किल है।

शुक्रवार, 14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS में 39 वर्षीय एथलीट ने स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच के तीसरे राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज की।

Senzo- keda Elipitua Siregar

शुरुआत में जापानी एथलीट ने सिरेगर पर जैब और कई दमदार लो किक्स लगाईं। उन्होंने इंडोनेशियाई एथलीट के डबल-लेग टेकडाउन से बचने के बाद और भी अच्छा मोमेंटम हासिल किया और मौका मिलते ही राइट हुक-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाकर अपने विरोधी को चौंका दिया।

“द मैजिशियन” को अपने बचाव में दोबारा अटैक करना पड़ा और इस बार उनकी स्ट्राइक के प्रभाव से अकीडा नॉकडाउन हुए। जापानी एथलीट स्टैंड-अप गेम में वापस आने में सफल रहे, लेकिन अगले ही पल सिरेगर ने उन्हें दोबारा मैट पर गिरा दिया।

इस बीच उन्होंने कई दमदार नी स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन Paraestra Matsudo टीम के स्टार ने राउंड का अंत कुछ दमदार पंचों को लैंड करवाने के साथ किया।

Elipitua Siregar takes down Senzo Ikeda

दूसरे राउंड में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। एक तरफ अकीडा ने आगे आकर खतरनाक पंच लगाने की कोशिश की, वहीं “द मैजिशियन” ने कई दमदार राइट क्रॉस लगाकर उन्हें झकझोर दिया था।

जब भी अकीडा पंच लगाने के लिए आगे आते, तब हर बार Bali MMA टीम के स्टार उन्हें टेकडाउन कर देते। इस बीच वो टॉप पोजिशन में आकर रीयर-नेकेड चोक लगाने के करीब भी आ गए थे।

इसके बावजूद अकीडा कड़ा संघर्ष कर रहे थे। इस बीच लो-ब्लो के कारण फाइट को रोका भी गया, लेकिन राउंड के अंतिम क्षणों में उन्होंने कई दमदार नी और पंच लगाए।

तीसरे राउंड की शुरुआत में अकीडा ने आक्रामक अंदाज में राइट हैंड और खतरनाक हुक्स को लैंड करवाने की कोशिश की। सिरेगर इससे बचते हुए टेकडाउन स्कोर करने में सफल रहे, लेकिन जापानी एथलीट को ज्यादा देर तक ग्राउंड गेम में नहीं रख पाए।

Senzo Ikeda celebrates victory

स्टैंड-अप गेम में वापस आने के बाद अकीडा ने आक्रामक अंदाज में स्ट्राइक्स लगाने का प्रयास किया।

इस बीच एक लेफ्ट हुक ने “द मैजिशियन” को झकझोरा, जिसके प्रभाव से वो दर्द से कराहते हुए नजर आए।

अकीडा को अहसास हो चुका था कि मैच का अंत नजदीक है इसलिए उन्होंने तब तक सिरेगर की बॉडी पर अटैक करना जारी रखा, जब तक रेफरी ने तीसरे राउंड में 2:00 मिनट पर मैच समाप्ति का ऐलान नहीं कर दिया। अकीडा ने ONE में पहली बार लगातार 2 जीत हासिल की हैं और अब उनका रिकॉर्ड 12-5-1 का हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: HEAVY HITTERS – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled