रोडटंग को सुपरलैक के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले की उम्मीद – ‘उन्होंने गलती की तो मैं नॉकआउट कर दूंगा’

Rodtang Jitmuangnon Edgar Tabares ONE Fight Night 10 19

“द आयरन मैन” रोडटंग जित्मुआंगनोन को ONE Friday Fights 34 में अपने करियर की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना होगा।

22 सितंबर को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को #1 रैंक के कंटेंडर “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा।

फैंस लंबे समय से इन दो टॉप स्ट्राइकर्स के मुकाबले का इंतज़ार कर रहे थे। अब आखिरकार वो दुनिया भर के मार्शल आर्ट्स फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि फैंस और एक्सपर्ट्स जानना चाहते हैं कि इस मैच का परिणाम क्या होगा। रोडटंग अपने अगले प्रतिद्वंदी का सम्मान करते हैं और जानते हैं कि उनके सामने इस बार बेहद कठिन चुनौती है।

उन्होंने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के बारे में कहा:

“ONE में आने के बाद सुपरलैक मेरे सबसे कठिन प्रतिद्वंदी होंगे। वो बहुत अच्छे फाइटर हैं, शायद मुझसे बेहतर हो सकते हैं। मेरे फाइटिंग में आने से पहले सुपरलैक थाईलैंड में सुपरस्टार बन चुके थे।”

“द आयरन मैन” भी कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटे हैं।

वो ONE में अभी तक 14 स्ट्राइकिंग मुकाबलों में अपराजित रहे हैं, जिनमें 6 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी शामिल रहे। उन्होंने चैंपियन रहते सब चुनौतियों को स्वीकार किया है, लेकिन कोई उन्हें हरा नहीं पाया है।

वहीं आक्रामक फाइटिंग स्टाइल ने उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक बना दिया है। वो अब सुपरलैक के खिलाफ भी इसी मानसिकता से फाइट करने वाले हैं।

Jitmuangnon Gym के प्रतिनिधि ने कहा:

“मुझे जीत या हार से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं हर बार की तरह उसी स्टाइल से फाइट करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान दूंगा।

“मैं इसे अपनी मौत से पूर्व आखिरी फाइट के रूप में देख रहा हूं, जिससे मुझे प्रेरणा मिल सके कि मैं हार नहीं सकता। मैं अपनी बेल्ट किसी को नहीं देने वाला।”

सुपरलैक के स्किल सेट में कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे रोडटंग

रोडटंग जित्मुआंगनोन और सुपरलैक कियातमू9, दोनों अपने प्रतिद्वंदियों पर हावी होकर फाइट को फिनिश कर सकते हैं, लेकिन उनकी सफलता की राह अलग-अलग रही है।

रोडटंग को अपनी मजबूत ठोड़ी और फ्रंट-फुट फाइटिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर, सुपरलैक को तकनीक के लिए पहचाना जाता है, जो किसी भी रेंज में रहकर फाइट को कंट्रोल कर सकते हैं।

“द आयरन मैन” ने ये भी स्वीकार किया कि उनके अगले प्रतिद्वंदी तकनीक में उनसे बेहतर हो सकते हैं, लेकिन वो जानते हैं कि एक मैच कई पहलुओं पर निर्भर करता है।

26 वर्षीय एथलीट ने कहा:

“सुपरलैक आसानी से हार नहीं मानते और उनका डिफेंस अच्छा है। उनके पास खतरनाक राइट किक है। अलग-अलग रेंज में रहकर अटैक कर पाना उनकी ताकत है। वो अपने प्रतिद्वंदी की मूवमेंट को परखते हुए काउंटर मूव्स लगाने की कोशिश करते हैं। मॉय थाई स्किल्स के मामले में सुपरलैक मुझसे बेहतर हैं। उनकी स्किल्स का आधार अच्छा है, वहीं मैं स्थिति अनुसार फाइट करने में विश्वास रखता हूं।

“जहां तक उनकी कमजोरी की बात है, मेरे ख्याल से एक क्लीन स्ट्राइक उन्हें नॉकडाउन कर सकती है। वो अटैक करते समय अपना गार्ड नीचे कर लेते हैं। उनकी काउंटर अटैक्स पर निर्भरता काफी ज्यादा है और वो शायद मेरी तुलना में धीरे मूव कर पाते हैं। मैं उन्हें स्पीड में मात दे सकता हूं।”

सुपरलैक ने ONE के तेजी से आगे बढ़ने वाले मैचों के अनुरूप अपने स्टाइल को ढालने के लिए कड़ी मेहनत की है।

“द किकिंग मशीन” लगातार 3 मैचों को नॉकआउट से जीतकर दिखा चुके हैं कि वो फ्रंट-फुट पर रहकर फाइट को डॉमिनेट कर सकते हैं। मगर उनका सामना अब फ्लाइवेट मॉय थाई किंग रोडटंग से होने वाला है, जिसके कारण उन्हें अपनी तकनीक में बदलाव करना पड़ सकता है।

रोडटंग अपने गेम प्लान में कोई बदलाव नहीं करने वाले क्योंकि वो हर बार की तरह शुरुआत से फाइट को फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू कर देंगे।

“द आयरन मैन” ने कहा:

“मुझे लगता है कि सुपरलैक ने बहुत सुधार किया है, वो जान चुके हैं कि ONE में सफलता प्राप्त करने के लिए क्या करना होता है। नबील अनाने के खिलाफ उन्होंने आक्रामक अंदाज में फाइट की और अटैक करने से पीछे नहीं हटे।

“वो शायद मेरे साथ अटैक के बदले अटैक की रणनीति ना अपनाएं। अगर उन्होंने गलती की तो मैं उन्हें नॉकआउट कर सकता हूं। मैं ऐसा कर सकता हूं और उन्हें नॉकआउट से जरूर हराऊंगा।”

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800