‘ONE On TNT II’ का प्रसारण कैसे देखें

Christian Lee fights Iuri Lapicus at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

“ONE on TNT” सीरीज की धमाकेदार शुरुआत के बाद ONE Championship इस सीरीज के दूसरे इवेंट की तैयारियों में जुट गया है।

गुरुवार, 15 अप्रैल को “ONE on TNT II” के आयोजन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन एक बार फिर उत्तर अमेरिकी प्राइम-टाइम टेलीविजन पर छाने को तैयार है।

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को #3 रैंक के कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

https://www.youtube.com/watch?v=oaX6bbmZ-O0

शो को आप कैसे देख सकते हैं

संयुक्त राज्य अमेरिका

“ONE on TNT II” के मेन कार्ड की शुरुआत बुधवार, 14 अप्रैल को Watch TNT या TNT पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 10 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 7 बजे से होगी। पश्चिमी तट पर रह रहे लोग पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शो को रात 10 बजे से TNT पर दोबारा देख सकते हैं।

इसके अलावा मेन कार्ड Bleacher Report और B/R ऐप पर रात 10 बजे/शाम 7 बजे से शुरू होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेन कार्ड को देखने के लिए आप केबल सब्स्क्रिप्शन ले सकते हैं।

ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 8:30 और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 5:30 बजे लीड कार्ड को B/R AppB/R LiveBleacher ReportB/R Live YouTube, और B/R MMA Twitter पर देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

“ONE on TNT II” का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज (अमेरिका, भारत और जापान को छोड़कर) पर प्रसारित की जाएंगी।

चीन

“ONE on TNT II” को गुरुवार, 15 अप्रैल सुबह 8:30 बजे से BesTV या iQiYi पर देखा जा सकता है।

Great Sports शुक्रवार, 16 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वहीं,  SZTV5 पर शनिवार, 24 अप्रैल और रविवार, 25 अप्रैल को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

साथ ही QHTV शनिवार, 15 मई को रात 10:30-11:30 तक शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

दक्षिण अमेरिका

17 दक्षिण अमेरिकी देशों में “ONE on TNT II” को Claro Sports पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार बुधवार, 14 अप्रैल को देखा जा सकता है।

इन देशों में अर्जेंटीना, बोलिविया, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डॉमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, ऐल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडूरास, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पराग्वे, पेरु, उरुग्वे और वेनेज़ुएला शामिल हैं।

इसके अलावा “ONE on TNT II” को Marca Claro की वेबसाइट और Marca Claro के यूट्यूब चैनल और Claro Video पर भी देखा जा सकता है।

भारत

“ONE on TNT II” को गुरुवार, 15 अप्रैल भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

इवेंट का दोबारा प्रसारण शुक्रवार, 16 अप्रैल को शाम 6 बजे से Star Sports Select 2 देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

“ONE on TNT II” को गुरुवार, 15 अप्रैल को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार सुबह 7:30 बजे Vidio.com, Kaskus TV और MAXstream पर देखा जा सकता है।

MAXstream और Kaskus शुक्रवार, 16 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेंगे।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 16 अप्रैल को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

Abema पर “ONE on TNT II” जापानी समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

“ONE on TNT II” म्यांमार के समयानुसार गुरुवार, 15 अप्रैल सुबह 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

“ONE on TNT II” का प्रसारण गुरुवार, 15 अप्रैल फिलीपींस के समयानुसार सुबह 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर शुरू होगा।

ONE Sports और ONE Sports+ शुक्रवार, 16 अप्रैल को रात 8:30 बजे शो को दोबारा प्रसारित करेंगे।

इसके अलावा शनिवार, 18 अप्रैल को TV5 रात 12 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

थाईलैंड

“ONE on TNT II” का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर सुबह 7:30 बजे शुरू होगा।

वहीं AIS Play उसी दिन शाम 6 बजे शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इसके अलावा शुक्रवार, 16 अप्रैल को Thairath TV32 लीड कार्ड को फेसबुक और यूट्यूब पर दोबारा दिखाएगा।

वहीं शुक्रवार, 16 अप्रैल को Thairath TV32 रात 10:40 बजे से “ONE on TNT I” और “ONE on TNT II” को शो का प्रसारण दोबारा करेगा।

वियतनाम

“ONE on TNT II” को इंडोचाइना समयानुसार गुरुवार, 15 अप्रैल को HTV 1 पर सुबह 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं शुक्रवार, 16 अप्रैल को HTV The Thao रात 7:30 बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

कंबोडिया

“ONE on TNT II” को गुरुवार, 15 अप्रैल को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार सुबह 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

 “ONE on TNT II” का मेन कार्ड

  • (c) क्रिश्चियन ली vs. टिमोफी नास्तुकिन (ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • जेनेट टॉड vs. ऐनी लाइन होगस्टैड (मॉय थाई – एटमवेट)

“ONE on TNT II” का लीड कार्ड

  • शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग vs. योशिकी नाकाहारा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • किम क्यु सुंग vs. वांग शुओ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • मिचेल चमाली vs. शुया कामिकुबो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ली को नॉकआउट से फिनिश करना चाहते हैं नास्तुकिन

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled