ग्रैपलिंग के संघर्ष के बीच हिरोबा मिनोवा ने एलेक्स सिल्वा को करीबी अंतर से हराया

Hiroba Minowa Alex Silva FISTS OF FURY III 1920X1280 27

हिरोबा मिनोवा ने #5 रैंक के कंटेंडर एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा को करीबी मुकाबले में हराकर स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में अपने शानदार सफर को जारी रखा है।

शुक्रवार, 19 मार्च को ONE: FISTS OF FURY III में जापानी स्टार ने सिल्वा के खतरनाक सबमिशन गेम को मात देते हुए विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

Hiroba Minowa Alex Silva FISTS OF FURY III 1920X1280 33.jpg

फैंस को बेहतरीन ग्रैपलिंग अटैक्स के देखे जाने की उम्मीद थी और मैच की शुरुआत ही दमदार ग्रैपलिंग से हुई।

पहला अटैक “लिटल रॉक” की ओर से डबल-लेग टेकडाउन के रूप में आया, मिनोवा पीछे हटे लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट ने नी बार लगाते हुए हाफ गार्ड पोजिशन प्राप्त की और बाद में टॉप पोजिशन में आकर कुछ पंच लगाए।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन ने साइड कंट्रोल के बाद माउंट पोजिशन हासिल कर सबमिशन मूव लगाने का प्रयास किया। मिनोवा ने संघर्षपूर्ण तरीके से पोजिशन को बदला, मगर “लिटल रॉक” लेग अटैक्स करते हुए टॉप पोजिशन प्राप्त करने की कोशिश करते दिखाई दिए।

Shooto चैंपियन स्टैंड-अप गेम में वापसी की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सिल्वा ने अपने 21 वर्षीय प्रतिद्वंदी को राउंड के अंत तक अपने चंगुल में फंसाए रखा।

Hiroba Minowa Alex Silva FISTS OF FURY III 1920X1280 30.jpg

मिनोवा ने दमदार पंचों के साथ दूसरे राउंड की शुरुआत की, लेकिन सिल्वा के एक और टेकडाउन के प्रयास के बाद दोबारा वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग गेम शुरू हुआ। जापानी एथलीट एक बार फिर पीछे हटे और इस बार Evolve टीम के एथलीट ने लेग लॉक लगाने की भी कोशिश की।

STF टीम के मेंबर ने इस बीच टॉप पोजिशन में रहते हुए पंच लगाए, वहीं BJJ चैंपियन ने अभी भी अपने विरोधी एथलीट के पैरों को ही अपना टारगेट बनाया हुआ था। मिनोवा ने प्रतिद्वंदी पर पीछे से अटैक किया और ओमोप्लाटा चोक लगाने की कोशिश की।

इस बार “लिटल रॉक” ने पोजिशन बदलते हुए आर्मबार और उसके बाद दोनों क्रूसिफिक्स पोजिशन में फंसे नजर आए, इस दौरान सिल्वा ने एल्बोज़ भी लगाईं।

Hiroba Minowa Alex Silva FISTS OF FURY III 1920X1280 44.jpg

तीसरे राउंड तक भी दोनों में से शायद ही किसी को बढ़त प्राप्त हुई थी। शायद जापानी एथलीट इस स्थिति को भांप चुके थे इसलिए उन्होंने फ्रंटफुट पर रहकर तब तक स्ट्राइक्स लगाईं, जब तक उनकी एक किक को सिल्वा ने पकड़ कर उन्हें नीचे नहीं गिरा दिया। इस बार मिनोवा बच निकलने में सफल रहे और दमदार ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाईं।

इस राउंड में जापानी एथलीट की स्ट्राइकिंग और ब्राजीलियाई एथलीट के ग्राउंड गेम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सिल्वा ने टेकडाउन का प्रयास कर लेग लॉक लगाने की कोशिश की, वहीं मिनोवा दमदार पंच लगाने के साथ अपने प्रतिद्वंदी के ग्राउंड एंड पाउंड अटैक को भी विफल करते रहे।

मिनोवा लगातार दमदार पंच लगा रहे थे, लेकिन राउंड सिल्वा की दमदार स्ट्राइक के साथ हुआ। जब जापानी एथलीट ने हील हुक से बच निकलने की कोशिश की, तब सिल्वा ने काफ़ स्लाइसर लगाया, लेकिन राउंड के अंत तक वो अपनी जीत सुनिश्चित नहीं कर सके इसलिए फैसला अब जजों के हाथों में था।

Hiroba Minowa Alex Silva FISTS OF FURY III 1920X1280 45.jpg

अंत में 2 जजों ने मिनोवा के पक्ष में फैसला सुनाया, जो उनके करियर में अभी तक की सबसे बड़ी जीत रही और अब उनका रिकॉर्ड 13-2 का हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, इरसल vs हैडा

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled