एड्रियन ली ने फाइट की तैयारी में गर्लफ्रेंड के साथ पर बात की – ‘अच्छा लगता है कि वो मेरा साथ देने के लिए हैं’

Adrian Lee Antonio Mammarella ONE 167 70

एड्रियन “द फिनोम” ली MMA के सबसे उभरते प्रतिभाशाली फाइटर्स में से एक हैं, ऐसे में कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि उनके पीछे साथ देने वाले लोग हैं, जिसमें उनकी हाई स्कूल की गर्लफ्रेंड भी शामिल हैं।

18 वर्षीय स्टार ONE में अपने दूसरे मुकाबले की तैयारियों में जुटे हुए हैं और 7 सितंबर को अमेरिका के बॉल एरीना में होने वाले ONE 168: Denver में उनका सामना कोलोराडो के निको “द स्टील सिटी किड” कोर्नेहो से होगा।

दो डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली और पूर्व ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली के छोटे भाई “द फिनोम” ONE में बड़े नाम के साथ उतरे थे।

उन्होंने ONE 167 में अपने प्रमोशनल डेब्यू में यादगार प्रदर्शन किया और एंटोनियो मामारेला के खिलाफ स्टॉपेज से जीत हासिल की।

जैसे-जैसे ली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, वैसे ही उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड का साथ मिल रहा है।

सिंगापुर-अमेरिकी स्टार ने onefc.com से अपने रिश्ते के बारे में बताया:

“मैं और मेरी गर्लफ्रेंड कुछ साल पहले स्कूल में मिले और तब से हम दोस्त हैं। हमने करीब एक साल पहले डेट करना शुरु किया। मुझे अच्छा लगता है कि वो मेरा साथ देने के लिए हैं।”

ली ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को डेट पर जाने के लिए पूछा था और तब से दोनों साथ हैं।

वो बहुत ही पढ़ाकू और स्कूल में मशहूर हैं, ऐसे में “द फिनोम” मजाक में कहते हैं कि उनके पास जिस चीज की कमी है, वो समझदारी और पढ़ने की इच्छाशक्ति उनकी गर्लफ्रेंड के पास है।

भले ही ली पढ़ाई में इतने तेज ना हों, लेकिन वो MMA की ट्रेनिंग और मुकाबले कर रहे हैं। इससे पहले वो एमेच्योर करियर में काफी सफलता हासिल कर चुके थे। इन बातों ने उन्हें आगे बढ़ने और रिलेशनशिप में अच्छा होने में मदद की है:

“मैं मानता हूं कि MMA के साथ आने वाली मैच्योरिटी ने मुझे अच्छा इंसान बनने में मदद की है। इसने मुझे चीजों को समझने और खुला दिमाग रखने में मदद की है।”

ग्लोबल स्टेज पर परफॉर्म करने वाले एक युवा सनसनी के रूप में ली शुक्रगुजार हैं कि उनके पास एक ऐसी पार्टनर हैं, जो समझती हैं कि वो क्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं उन्हें पाकर धन्य हूं क्योंकि वो मेरा बहुत साथ देती हैं। उन्हें फाइट गेम की समझ है और जानती हैं कि इसमें क्या करना पड़ता है। वो समझती हैं कि मैं MMA में इतना समय क्यों दे रहा हूं।”

अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी ट्रेनिंग करते हैं एड्रियन ली

वर्ल्ड टाइटल हासिल करने के लिए किए जाने वाले त्याग को एड्रियन ली की गर्लफ्रेंड अच्छे से समझती हैं। वो कई मौकों पर जिम में आकर उनका साथ देती हैं।

“द फिनोम” का कहना है कि भले ही उनकी गर्लफ्रेंड की फाइटिंग करने की कोई इच्छा नहीं है, लेकिन वो सीखने और मैट पर समय बिताने में दिलचस्पी दिखाती हैं:

“मैंने उनको MMA के बारे में बताया क्योंकि मेरा मानना है कि आत्मरक्षा के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए। लेकिन वो मजे के लिए ये कर रही हैं।”

बिल्कुल, जब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ फाइट की तैयारी और ट्रेनिंग की बात आती है तो ली गंभीर रहते हैं।

उन्होंने कहा:

“हम बहुत करीब हैं। हम मजाक-मस्ती करते रहते हैं। अच्छी बात है कि वो भी जिम में ट्रेनिंग करती हैं।”

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800