18 अक्टूबर को होने वाले ONE Friday Fights 83 के बाउट कार्ड की घोषणा

Panrit Lukjaomaesaiwaree Worapon Sor Dechapan ONE Friday Fights 73 37

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की 18 अक्टूबर को लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले वीकली एशियाई प्राइमटाइम इवेंट में शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

ONE Friday Fights 83 में दो दर्जन मॉय थाई और MMA स्टार्स जिंदगी बदल देने वाले एक लाख यूएस डॉलर्स के ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी अपनी शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे, जब उनका सामना 139-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में सुपरबॉल वानखोंगोम एमबीके से होगा।

ONE में एक जीत के बाद हार को पीछे छोड़ पैनरिट ने अब लय हासिल कर ली है। 27 वर्षीय स्टार ने अपनी पिछली तीनों फाइट्स को जीता है, लेकिन चौथी फाइट जीतने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

वहीं सुपरबॉल ने खुद को ONE Friday Fights के सबसे दिलचस्प फाइटर्स में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया है।

27 वर्षीय स्टार ने ONE में लगातार तीन जीत हासिल की थीं, जिसमें कोंगक्लाई सोर सोमाई के खिलाफ हुए उनके दो यादगार मुकाबले भी शामिल हैं।

को-मेन इवेंट में 22 वर्षीय थाई सनसनी बुआखियाओ पोर पाओइन का सामना 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में डेंटुंगटोंग सिंघा माविन से होगा।

बुआखियाओ ने ONE के बैनर तले चार में से तीन फाइट्स जीती हैं और पिछली दो में उन्हें जीत मिली है।

डेंटुंगटोंग की बात करें तो उनका अब तक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।

23 वर्षीय स्टार का अभी तक का रिकॉर्ड 3-2 है, लेकिन उन्होंने सभी मैचों में साहस दिखाया गया। वो इस बार भी अपने विपक्षी को आसानी ने नहीं जाने देंगे।

इसके अलावा सुपरलैक कियातमू9 के पुराने प्रतिद्वंदी पानपयाक जित्मुआंगनोन की 2022 के बाद ONE की रिंग में वापसी होने जा रही है। “द एंजेल वॉरियर” एक बार फिर से जीत की लय हासिल करने का प्रयास करेंगे, लेकिन पहले उनके आक्रामक रोमानियाई स्ट्राइकर सिल्वियू वितेज़ का सामना करना पड़ेगा।

बेंटमवेट MMA फाइट में जापान के काटसुआकी एओयागी लगातार अपनी दूसरी जीत पाने की कोशिश में होंगे और उनका सामना डेब्यू कर रहे दक्षिण कोरियाई स्टार ली जून ह्वान से होगा।

शो की शुरुआत अपराजित स्ट्रॉवेट MMA स्टार्स मरिएन मारियानो और नोरिका रयु की फाइट से होगी और दोनों ही अपना प्रमोशनल डेब्यू कर रही हैं।

आप ONE Friday Fights 83 के मैचों की जानकारी नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 83 का पूरा फाइट कार्ड

  • पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी vs. सुपरबॉल वानखोंगोम एमबीके (मॉय थाई – 139 पाउंड कैचवेट)
  • बुआखियाओ पोर पाओइन vs. डेंटुंगटोंग सिंघा माविन (मॉय थाई – 138 पाउंड कैचवेट)
  • सोंगफैंगखोंग एफए ग्रुप vs. सुपरजेंग वानखोंगोम एमबीके (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • मुंगकोर्न बूमदेक्सेन vs. पोये अदसानपटोंग (मॉय थाई – 121 पाउंड कैचवेट)
  • बुरेंगनोन लुक्जाओपोरोंगटॉम vs. थाईलैंडलैक सोर रंगसैक (मॉय थाई – 116 पाउंड कैचवेट)
  • हेर्न लुकसुआन vs. पेटथोंगकाओ पटचाराजिम (मॉय थाई – एटमवेट)
  • पानपयाक जित्मुआंगनोन vs. सिल्वियू वितेज़ (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • वोरापोन सोर डेचापैन vs. अंतर कासेम (मॉय थाई – 142 पाउंड कैचवेट)
  • रंगनराई कियातमू9 vs. मिकेल फर्नांडेज़ (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • वानपडेज लुकसुआन vs. टांग चीचिन (मॉय थाई – 128 पाउंड कैचवेट)
  • ली जून ह्वान vs. काटसुआकी एओयागी (MMA – बेंटमवेट)
  • मरिएन मारियानो vs. नोरिका रयु (MMA – स्ट्रॉवेट)

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled