ONE Friday Fights 56 में टुपिएव को हराकर फरारी की जीत का सिलसिला जारी, आए ढेर सारे नॉकआउट्स

Ferrari Fairtex Mavlud Tupiev ONE Friday Fights 56 22

22 मार्च को ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी हुई और ONE Friday Fights 56 का आयोजन किया गया।

इस इवेंट में बहुत ही जबरदस्त एक्शन देखने को मिला क्योंकि 12 में से 9 फाइट्स में फिनिश आया।

अगर आप शो को लाइव नहीं देख पाए तो यहां जानिए कि एशियाई प्राइमटाइम पर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा आयोजित किए गए इवेंट में क्या हुआ।

फरारी ने टुपिएव को हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की

फरारी फेयरटेक्स ने मेन इवेंट में हुए बेंटमवेट मॉय थाई मैच में मावलद टुपिएव को हराकर ONE Championship में अपनी जीत के सिलसिले को चार तक पहुंचा दिया है।

मैच के तीनों राउंड्स में दोनों ही फाइटर्स ने एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार किए, लेकिन फरारी के हथियार ज्यादा कारगर रहे।

अंत में तीनों जजों ने फरारी के पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय से फैसला सुनाया और उनका रिकॉर्ड अब 136-32-4 हो गया है।

पुएंगलुआंग ने डेंटुंगटोंग को हराकर जीत की लय बरकरार रखी

Puengluang Baanramba Dentungtong Singha Mawynn ONE Friday Fights 56 23

फ्लाइवेट मॉय थाई एथलीट्स पुएंगलुआंग बानराम्बा और डेंटुंगटोंग सिंघा माविन ने तीन राउंड तक चली फाइट में शानदार स्ट्राइकिंग का नमूना पेश किया।

पुएंगलुआंग ने पहले राउंड में शानदार पंच और किक्स लगाईं, लेकिन डेंटुंगटोंग ने दूसरे राउंड में काउंटर पंच और क्लिंचिंग के जरिए वापसी की। तीसरे राउंड में पुएंगलुआंग के अटैक ने उन्हें बढ़त दिलाई।

इस कारण Baanramba टीम के स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका ONE Friday Fights रिकॉर्ड 6-0 और करियर रिकॉर्ड 64-5-7 हो गया है।

ब्लूमेर्ट ने क्रिटेपट को दूसरे राउंड में TKO से दी शिकस्त

126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले क्रिटपेट पीक साइन्चाई के खिलाफ जेल्टे ब्लूमेर्ट ने ONE Championship में अपना दूसरा फिनिश हासिल किया।

बेल्जियन स्टार ने पहले राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने अपनी गति को और बढ़ा दिया। उन्होंने अपने विरोधी को तीन बार नॉकडाउन कर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत हासिल की।

1:26 मिनट पर आई ये शानदार जीत ब्लूमेर्ट के करियर की 23वीं जीत रही।

सैनपेट के आगे योडक्रिटसदा की एक ना चली

सैनपेट सोर सलाचीप और योडक्रिटसदा सोर सोमाई के बीच 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में जोरदार एक्शन देखने को मिला, जिसमें सैनपेट को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई।

दोनों ही फाइटर्स ने एक दूसरे पर अटैक और काउंटर अटैक कर जीतने की कोशिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अंत में सैनपेट को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई और उनका रिकॉर्ड अब 86-30-7 हो गया है।

जबरदस्त घमासान में टोंगलैमपून की कोंगसुरिन पर जीत

टोंगलैमपून एफए ग्रुप और कोंगसुरिन सोर जोर लैकमुआंगनोन 117-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में जमकर भिड़े।

पहले राउंड में दोनों ओर से सधी हुई शुरुआत होने के बाद दूसरे राउंड में एक्शन में तेजी आई। FA Group के प्रतिनिधि ने एक लेफ्ट हुक मारा, जिसके कारण 1:10 मिनट पर मैच समाप्त हो गया।

इस नॉकआउट जीत के कारण 20 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड अब 43-12 हो गया है।

प्राकायपेटलैक ने पेटनियोम को पहले राउंड में फिनिश किया

प्राकायपेटलैक एमिनेंटएयर ने पेटनियोम एफए ग्रुप को 124-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच के 1:52 मिनट में हराकर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में बैठे फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

प्राकायपेटलैक ने विरोधी की ठोड़ी पर एक स्ट्रेट राइट जड़ते हुुए नॉकआउट हासिल किया। पहले राउंड में आई जीत के कारण उनका करियर रिकॉर्ड 33-6-2 हो गया है।

काराबाग की लेग किक्स इहारा पर पड़ीं भारी

152-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में फुरकान काराबाग के इरादे हिरोयुकी इहारा के खिलाफ शुरु से जाहिर हो गए थे, जब उन्होंने विरोधी की टांग पर किक्स बरसानी शुरु कीं।

काराबाग ने तीन नॉकडाउन स्कोर करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया। पहले राउंड के 2:14 मिनट पर आई जीत की वजह से उनका रिकॉर्ड 28-8 हो गया है।

रैक के पंचों से ढेर हुए साटो

रैक इरावन ने शुरुआत में बचते हुए 116-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में शुटो साटो को दूसरे राउंड में स्टॉपेज के जरिए मात दी।

जापानी फाइटर ने आक्रामकता से शुरुआत करते हुए किकिंग गेम से विरोधी पर अटैक किए। लेकिन रैक धैर्य से काम लेते हुए सही मौके का इंतजार करने लगे।

दूसरे राउंड में थाई स्टार ने सिर और बॉडी पर लेफ्ट हुक्स लगाकर 1:19 मिनट पर नॉकआउट से जीत हासिल की। इस जीत ने 21 वर्षीय सनसनी के ONE Friday Fights रिकॉर्ड को 3-1 और करियर रिकॉर्ड को 74-11 कर दिया है।

कारा-ऊल ने सानलांग को दूसरे राउंड में किया पस्त

चांगी कारा-ऊल ने स्ट्रॉवेट MMA फाइट में सानलांग गेक्सी के खिलाफ बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।

26 वर्षीय रूसी स्टार ने अपने विरोधी को दूसरे राउंड में 4:25 मिनट पर फिनिश किया और अपने रिकॉर्ड को 6-0 कर लिया है। ये Red Eagles टीम के फाइटर की ONE में आई लगातार दूसरी स्टॉपेज जीत रही।

मसदोर ने पिचाई को पहले राउंड में धूल चटाई

रिफदीन मसदोर द्वारा पिचाई लुकबनमाई को 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में हराने में सिर्फ 90 सेकंड का ही समय लगा।

मसदोर ने शुरुआत से ही अटैक की झड़ी लगा दी और कॉम्बिनेशन व नीज़ का इस्तेमाल कर विरोधी को नॉकडाउन किया। उसके बाद एक और नॉकडाउन स्कोर हासिल किया।

मसदोर को पता था कि फिनिश नजदीक है तो उन्हें पहले राउंड के 1:18 मिनट पर लिवर पर लेफ्ट हुक जड़कर मैच को अपने नाम कर दिया। डेब्यू मैच में आई जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 41-7-1 हो गया है।

सोनराक ने कटसुनो को किया नॉकआउट

फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में सोनराक फेयरटेक्स ने प्रमोशन में डेब्यू कर रहे मसाया कटसुनो को दूसरे राउंड में फिनिश किया।

थाई स्टार ने लेफ्ट हैंड जड़कर पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को नॉकडाउन किया। 13 सेकंड बाद उन्होंने फिर इसी पंच का सहारा लेकर एक और नॉकडाउन हासिल किया और जीत अपने नाम की।

इस जीत ने 27 वर्षीय स्टार के रिकॉर्ड को 62-22-3 कर दिया है।

काएनलैक ने पहले राउंड में ओइनुमा को नॉकआउट किया

काएनलैक सोर चोकमिचाई ने इवेंट की पहली फाइट में नॉकआउट फैंस जबरदस्त तरीके से शुरुआत की।

21 वर्षीय थाई स्टार ने 118-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले के पहले राउंड में 2:20 मिनट पर रयुटो ओइनुमा को नॉकआउट किया और अपने रिकॉर्ड को 52-10 पर पहुंचाया।

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5