क्रिस गुयेन को पहली जीत के लिए है वियतनाम के दर्शकों से और अधिक ताकत मिलने की उम्मीद

Chris Nguyen ONE IMMORTAL TRIUMPH open workout in Ho Chi Minh City VietnamAAA_9230 768x512

क्रिस गुयेन यह स्वीकार करने में कोई डर नहीं है कि वह वियतनाम में होने वाले ONE: इम्मोर्टल ट्राइंफ पर प्रतिस्पर्धा करने की अपनी यात्रा में अपनी उत्तेजनाओं को शामिल नहीं कर सकते हैं।

वह इस शुक्रवार, 6 सितंबर को ONE सुपर सीरीज फ्लाईवेट मुवा थाई बाउट में हो ची मिन्ह सिटी के फु थो इंडोर स्टेडियम में 27 वर्षीय युकीनोरी ओगासावरा का सामना करेंगे।

वह ONE Championship में 8 ब्लेड वारियर्स जिम की पहली बाउट के प्रतिनिधि होंगे, साथ ही अपने परिवार की जन्मभूमि पर प्रतिस्पर्धा करने का उनका पहला मौका होगा।

गुयेन ने कुछ महीनों पहले “द लैंड ऑफ द ब्लू ड्रैगन” की अपनी पहली यात्रा की, और अपने लोगों की संस्कृति और गर्मजोशी का अनुभव किया। अब, वैश्विक मंच पर उन्हें मुकाबला करने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

Chris Nguyen throws a kick at the ONE: IMMORTAL TRIUMPH open workout in Ho Chi Minh City, Vietnam

गुयेन ने कहा कि उन्हें वियतनाम जाकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। जब से उन्होंने फाइट शुरू की है तब से उन्होंने दूसरे देशों में जाकर प्रदर्शन करने का सपना देखा है।

हालांकि, जब गुयेन एक अपने घर के जोशीले दर्शकों के सामने रिंग में कदम रखेंगे तो वह जानते हैं कि वह फाइट में राहत की सांस लेने और अपने जापानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न के निवासी ने कभी भी दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट संगठन जैसे मंच पर मैच-अप का अनुभव नहीं किया है, वह एक अनुभवी प्रतियोगी हैं, जो डब्ल्यूएमसी विक्टोरियन चैंपियनशिप अपने नाम रखते हैं और उन्हें पता है कि कैस अपना काम पूरा करना है।

गुयेन ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार फाइट शुरू की थी, तो उनके पास 10 अलग-अलग चीजें थीं और उन सभी पर उन्हें ध्यान केन्दि्रत करना होता था। उसी से आज उन्हें एक रोमांचक फाइट में खड़ा कर दिया है। वह किसी को भी निराश नहीं करना चाहते हैं। वह अपने ट्रेनर की बात पूरी तरह से सुनते हैं और खुद पर ध्यान केन्दि्रत करते थे।

अब वह सब कम हो गया है, और वह यह जानते हैं कि उन्हें वैश्विक स्तर पर मौका मिला है। वह जब भी रिंग में कदम रखते हैं तो उन्हें वहां अपने विरोधी के रूप में एक फाइटर खड़ा मिलता है। उनका काम बस इतना है कि रिंग में जाए और उसे हरा दे। उन्हें हमला करने का प्रशिक्षण लिया है और वह उनका ध्यान केन्दि्रत करने में मदद करता है।

गुयेन का कहना है कि वह आम तौर पर फाइट की रणनीति अपने कोचों के लिए रणनीति छोड़ देते हैं, लेकिन इस बार उनके पास शुक्रवार को संघर्ष करने से पहले ओगासावारा की कम से कम एक फाइट देखने का मौका था। वह जानते हैं कि यह एक कठिन चुनौती होगी, लेकिन वह इससे पार पाने के लिए तैयार हैं। उनकी सफलता का मंच सिर्फ अनुकूलनशीलता है।

Chris Nguyen faces Yukinori Ogasawara at the ONE: IMMORTAL TRIUMPH open workout in Ho Chi Minh City, Vietnam

उन्होंने कहा कि उन्होंने जो वीडियो देखे थे, उनसे लगता है कि उनके विरोधी थोड़े लम्बे हैं। ऐसे में उन्होंने उस पर काम किया और अब उन्हें लम्बाई का फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा। वह जब आगे बढ़ेंगे तो उन्हें उम्मीद है कि हर किसी को एक नया योद्घा देखने को मिलेगा, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।

फ्लाईवेट एथलीट को भरोसा है कि ऐसा ही होगा क्योंकि उन्होंने अपने पहले ONE सुपर सीरीज़ असाइनमेंट के आगे अपने 26-बाउट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण शिविर लिया है। वह जानते हैं कि उन्होंने जिम में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें उम्मीद है कि वह 6 सितम्बर को अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ पदर्शन करेंगे और उन्हें जीत हासिल होगी।

वह यह भी जानते हैं कि उन्हें हजारों वियतनामी प्रशंसकों की ओर से एक अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जो उनके लिए बड़ी खुशी की बात है।

उन्हें अनुसार उन्होंने बहुत कठिन प्रशिक्षण लिया है। जीत के लिए उन्होंने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया है। वह वैश्विक मंच पर एक बेहतरीन फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसके अलावा वह रिंग में अपने समर्थकों को खुश होने का मौका भी दे सकते हैं। वह वियतनाम में पैदा नहीं हुए, लेकिन उनका परवार वहां का है और वह वहां से अपनी ताकत को और अधिक बढ़ा सकते हैं।

Chris Nguyen prepares for his bout with Yukinori Ogasawara at ONE: IMMORTAL TRIUMPH at the open workout in Ho Chi Minh City, Vietnam

यदि वह हो ची मिन्ह सिटी की चकाचौंध भरी रोशनी में जीत हासिल करते हैं हो गुयेन का एक बड़ा सपना पूरा जो जाएगा। इसके लिए उनके पास बड़ी योजनाएं भी हैं।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई शैली में एक पेशेवर के रूप में अपनी 20 वीं जीत हासिल करना चाहते है ताकि यह साबित हो सके कि वह ONE में शीर्ष पर जाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच पर वह जीत को हासिल करते हुए एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे और उनकी सारी मेहनत का फल मिल जाएगा।

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400