चाट्री सिटयोटोंग ने 31 जुलाई को होने वाले ONE Championship के अगले इवेंट की पुष्टि की

ONE Championship Chairman and CEO Chatri Sityodtong

सर्कल से करीब 4 महीने दूर रहने के बाद ONE Championship शुक्रवार, 31 जुलाई से सभी चीजों को एक बार फिर सुचारू रूप से चलाने वाली है।

ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इस बात की पुष्टि भी कर दी है।

अगले इवेंट का नाम ONE: NO SURRENDER होने वाला है, जो बैंकॉक की राजधानी थाईलैंड में होना है। इसी के साथ ही ONE COVID-19 के शुरू होने के बाद एक बार फिर सभी चीजों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की ओर अग्रसर है।

ONE: NO SURRENDER बिना लाइव क्राउड के आयोजित होगा लेकिन शो का प्रसारण दुनिया के अधिकतर देशों में किया जाएगा।

सिटयोटोंग ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं तहे दिल से ONE Championship के सभी सुपरस्टार्स और स्टाफ़ मेंबर्स का धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूँ।”

“दुनिया अभी पिछले 100 साल की सबसे बड़ी महामारी से गुजर रही है। एशिया में अधिकतर देशों की सीमाएं बंद हैं। देशों की COVID-19 नीतियों में बदलाव के कारण इवेंट्स का आयोजन कर पाना मुश्किल था। फिर भी मैं अपनी टीम का दिल से धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूँ। #Gratitude #WeAreONE”

इससे 1 हफ्ते पहले प्रोमोशन ने चीन के शंघाई में ONE Hero Series 13 और 14 का सफल आयोजन किया था।

सिटयोटोंग ने इसी के साथ ONE Dark Series के अनावरण के भी संकेत दिए हैं, जिसमें इवेंट के मुकाबलों को पहले से रिकॉर्ड कर लिया जाएगा और इवेंट के दिन दुनिया भर में प्रसारित किया जाएगा।

हालांकि अभी ONE: NO SURRENDER का ऑफिशियल बाउट कार्ड अभी तक सामने नहीं आ सका है, फैंस को उम्मीद होगी कि उन्हें फरवरी में हुए आखिरी इवेंट से मिलेजुले मैच ही देखने को मिल सकते हैं।

नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आप सिटयोटोंग के पूरे बयान को पढ़ सकते हैं।

ONE Championship is BACK! 🔥🔥🔥After a successful ONE Hero Series 13 and 14 in China last weekend, ONE Championship will…

Posted by Chatri Sityodtong on Friday, June 26, 2020

ये भी पढ़ें: ONE के 5 ड्रीम मुकाबले जिन्हें माइकल शिवेलो जरूर देखना चाहते हैं

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800