ONE Fight Night 38: Andrade Vs. Baatarkhuu की सबसे शानदार तस्वीरें

Enkh Orgil Baatarkhuu Fabricio Andrade ONE Fight Night 38 28 1 scaled

ONE Championship ने इस साल के आखिरी यूएस प्राइमटाइम इवेंट कैलेंडर का धमाकेदार अंदाज में समापन किया। शनिवार, 6 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Fight Night 38: Andrade vs. Baatarkhuu का लाइव प्रसारण किया गया।

इस बेहतरीन इवेंट में हाइलाइट-रील नॉकआउट, शानदार सबमिशन, करीबी मुकाबले और ऐतिहासिक लम्हे देखने को मिले।

Physical: Asia शो के स्टार और चार रैंक के डिविजनल कंटेंडर एंख-ओर्गिल बाटरखू ने मेन इवेंट में फैब्रिसियो एंड्राडे को पराजित कर ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल जीता। वो ऐसा करते हुए मंगोलिया के दूसरे MMA वर्ल्ड चैंपियन बने और साथ ही ONE Championship चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50,000 यूएस डॉलर के परफॉर्मेंस बोनस से नवाजा।

डिओगो “बेबी शार्क” रीस भी स्टेडियम से चैंपियन के रूप में बाहर निकले। ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने जापानी ग्रैपलर दाइकी योनेकुरा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

इसके अतिरिक्त ऑस्ट्रेलियाई BJJ दिग्गज लाक्लैन जाइल्स ने BJJ के महानतम एथलीट मार्सेलो गार्सिया के खिलाफ लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग ड्रीम मैच में सफलता हासिल की। “जायंट किलर” ने इस शानदार जीत के बाद खेल से रिटायरमेंट की घोषणा की।

इससे पहले कि हम ONE Friday Fights 136 की ओर बढ़ें, आइए हमारे रिंगसाइड फोटोग्राफरों द्वारा खींचीं गई तस्वीरों के जरिए ONE Fight Night 38 के एक्शन का लुत्फ उठाते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage