डेनियल केली के खिलाफ मैच से पहले सैम्बो स्टार मारिया मोल्चानोवा के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

Mariia_Molchanova hero 1200x1165 1 e1668101414325

मारिया मोल्चानोवा ONE Championship के सबमिशन ग्रैपलिंग रोस्टर से जुड़े सबसे नए नामों में से एक हैं और शनिवार, 19 नवंबर को अपनी फाइट के लिए बहुत उत्साहित हैं।

ONE Fight Night 4: Abbasov vs. Lee में रूसी सैम्बो स्टार का डेब्यू मैच में सामना डेनियल केली से होगा, जहां वो अमेरिकी स्टार की BJJ स्किल्स को कमजोर साबित करना चाहेंगी।

इवेंट के लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां जानिए मारिया मोल्चानोवा से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातों के बारे में।

#1 बचपन से एक ही कोच की देखरेख में ट्रेनिंग कर सफलता पाई

मोल्चानोवा ने बहुत छोटी उम्र में क्रासोकैम्स्क में सैम्बो सीखना शुरू कर दिया था। उन्हें खुद को एक्टिव रखना पसंद था, इसलिए उन्होंने सैम्बो के बारे में ज्यादा ज्ञान ना होते हुए भी ट्रेनिंग शुरू की।

इस खेल की शारीरिकता और तीव्रता ने उन्हें खासा प्रभावित किया और तभी से सैम्बो से जुड़ी हुई हैं।

अब मोल्चानोवा की उम्र 34 साल है और शुरुआत से रुस्तम मुखामेत्शिन की निगरानी में ट्रेनिंग कर रही हैं और उनकी जोड़ी बहुत खतरनाक साबित होती आई है।

#2 कई बड़े टाइटल्स जीत चुकी हैं

मोल्चानोवा कुल 8 बार रूसी नेशनल सैम्बो चैंपियन रही हैं, लेकिन वो पहली बार 2010 में चैंपियन बनी थीं। वो तभी से दुनिया में इस खेल को बढ़ावा देती आई हैं।

2011 में वो पहली बार सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन बनीं, लेकिन इसके अलावा उन्होंने 2013, 2017 और 2018 में भी इस टाइटल पर कब्जा जमाया। वो अन्य 4 मौकों पर भी मेडल जीत चुकी हैं और 3 बार यूरोपियन सैम्बो टाइटल्स जीत चुकी हैं।

इन शानदार उपलब्धियों ने मोल्चानोवा को अपने देश में मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स की उपाधि भी दिलाई है।

#3 वो महिला सशक्तिकरण में विश्वास रखती हैं

अपनी सफलता से मोल्चानोवा दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित करती रहती हैं कि वो भी मार्शल आर्ट्स में सफलता पा सकती हैं।

यहां तक कि रूसी एथलीट की मां भी सोचती थीं कि उनकी बेटी बहुत नाज़ुक है, लेकिन पहला मेडल जीतने के बाद सब कुछ बदल गया था।

अब ONE के ग्लोबल फैनबेस की नजर उनपर होगी और वो भी इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर छाने को तैयार हैं।

#4 उन्होंने बहुत अनोखे शौक रखे हैं

सैम्बो के अलावा मोल्चानोवा को अन्य खेलों से भी काफी लगाव है।

34 वर्षीय स्टार को स्नोबोर्डिंग करना बहुत पसंद है। रूस में ऐसी कई जगहें हैं, जहां वो अपने इस शौक को पूरा कर सकती हैं।

वो खेलों में रुचि रखने के अलावा पेंटिंग करना और अपनी बिल्ली के साथ समय बिताना भी पसंद करती हैं।

#5 उन्होंने कई बड़ी मैगज़ीन के लिए मॉडलिंग की है

मोल्चानोवा सबसे अलग इसलिए भी हैं क्योंकि उन्होंने पुरुष प्रधान खेल में खूब सफलता हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी खूबसूरती को फीका नहीं पड़ने दिया है।

5 फुट 3 इंच लंबी रूसी एथलीट ने मॉडलिंग और फेमस हेल्थ मैगज़ीन के लिए फोटोशूट भी कराए हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Rungrawee Sitsongpeenong punches a pad at his open workout
Avazbek Kholmirzaev Bolat Zamanbekov ONE Friday Fights 98 3 scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled