ONE Championship की ONE Fight Night 8: Superlek vs. Williams के साथ “द लॉयन सिटी” में वापसी होने जा रही है और इस ब्लॉकबस्टर कार्ड को दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले हेडलाइन करेंगे।
मेन इवेंट में पहली बार ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 अपने खिताब को डिफेंड करेंगे। उनका सामना भार वर्ग में ऊपर आ रहे “मिनी टी” डेनियल विलियम्स से होगा।
इसके अतिरिक्त ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ का सामना अंतरिम चैंपियन जेनेट टॉड से डिविजन की बेल्ट को यूनिफाई करने के लिए होगा।
इवेंट में दक्षिण कोरियाई MMA दिग्गज हैम सिओ ही, जापानी सनसनी इत्सुकी हिराटा, पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा, अपराजित MMA सनससनी अकबर अब्दुलेव, कीटो यामाकीटा और झांग पेइमियान आदि की वापसी देखने को मिलेगी। आप किसी भी सूरत में इस इवेंट के धमाकेदार एक्शन को मिस नहीं करना चाहेंगे।
तारीख नोट करिए, watch.onefc.com को बुकमार्क करें और ONE Super App को अभी डाउनलोड कीजिए!