दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की शनिवार, 14 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी होने जा रही है।
मेन इवेंट में दो सबसे शानदार विमेंस स्ट्राइकर्स ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए टकराएंगी। एक की नजरें इतिहास रचने पर होंगी तो वहीं दूसरी का प्रयास पुराना हिसाब बराबर करने का होगा।
वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने में नाकाम रहने के बाद फिलीपीनो-अमेरिकी सुपरस्टार जैकी बुंटान अपने किकबॉक्सिंग खिताब को दांव पर लगाएंगी।
उनकी प्रतिद्वंदी स्टेला हेमेट्सबर्गर पिछले मैच में बुंटान को पराजित कर गोल्ड जीत चुकी हैं। अगर वो किकबॉक्सिंग खिताब भी अपने नाम कर पाईं तो दो खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच देंगी।
इसके अतिरिक्त कार्ड में पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डैनी किंगड, 19 वर्षीय सिंगापुर-अमेरिकी स्टार एड्रियन ली, जापानी फाइटर शोज़ो इसोजीमा और IBJJF वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो आंद्रे व जोआओ पेड्रो बुएनो मेंडेज़ दिखेंगे।
भारत में ONE Fight Night 40 को सुबह 7:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।