थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के आइकॉनिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Championship की इस हफ्ते फिर धमाकेदार वापसी होने जा रही है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Friday Fights 5 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें होने वाली एक दर्जन MMA और मॉय थाई फाइट्स फैंस का मनोरंजन करेंगी।
मेन इवेंट मुकाबले में जाने-माने थाई स्टार सुपरबॉल टीडेड99 अपना प्रोमोशनल डेब्यू 2020 स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड फाइटर ऑफ द ईयर के विजेता कोंगक्लाई एनीमॉयथाई के खिलाफ करेंगे। इसके अलावा कार्ड में पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेवो सोर सोमाई का सामना टर्किश स्टार फुरकान काराबाग से होगा। भारतीय MMA फाइटर ज़ेबा बानो वापसी करते हुए विमेंस स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में रूसी एथलीट अलेक्सांद्रा साविचेवा से भिड़ेंगी।
भारत में इवेंट का लाइव प्रसारण शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।