2 सितंबर को दुनिया का सबसे रोमांचक मार्शल आर्ट्स एक्शन ONE Championship के रूप में पहली बार शंघाई पहुंच रहा है।
इस ब्लॉकबस्टर इवेंट के मेन इवेंट में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर होगी, जहां मौजूदा चैंपियन और अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स दिग्गज बेन एस्क्रेन अपनी बेल्ट और 16-0 के अजेय रिकॉर्ड को स्वीडिश सनसनी ज़ेबज़्टियन “द बैंडिंट” कडेस्टम के खिलाफ डिफेंड करेंगे।
एशिया के बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स और चीन की श्रेष्ठ स्थानीय प्रतिभाएं इस इवेंट में हिस्सा लेंगी। इन बड़े नामों में मा हाओ बिन, अमीर खान, टेटसुया यमाडा, सागेटडाओ पपायाथाई, मोना समीर आदि शामिल हैं। ये सभी जीत के साथ अपने-अपने डिविजनों में आगे बढ़कर खिताबी मैच पाने का प्रयास करना चाहेंगे।
ये आपका मौका है देखने का कि क्यों ONE Championship ने पूरे एशिया में अनगिनत फैंस को रोमांचित किया है और आज एशिया का सबसे चर्चित खेल आयोजन बन चुका है।
अभी अपने टिकट बुक करें और इस ऐतिहासिक इवेंट का हिस्सा बनें।