ONE Championship के इतिहास के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो जाइए, जब ONE: KINGDOM OF HEROES बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में दुनिया के सबसे रोमांचक मार्शल आर्ट्स एक्शन के साथ धमाल मचाएगा।
पहली बार “द होम ऑफ मार्शल आर्ट्स” में एक बॉक्सिंग मुकाबला आयोजित होगा — और वो भी वर्ल्ड टाइटल के लिए। मेन इवेंट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फॉर-पाउंड बॉक्सर्स में से एक, थाई हीरो श्रीसाकेत सोर रंगविसाई, अपने WBC सुपर फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब को मेक्सिको के ईरान डियाज़ के खिलाफ डिफेंड करेंगे।
को-मेन इवेंट भी जबरदस्त रहने वाला है, जहां ONE Super Series किकबॉक्सिंग एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन काई टिंग चुआंग अपनी बेल्ट को थाईलैंड की स्ट्राइकिंग सनसनी स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी।
इसके अलावा, कार्ड में ONE Championship रैंकिंग्स के शीर्ष पर जगह बनाने की कोशिश करते कई सुपरस्टार मार्शल आर्टिस्ट्स भी शामिल होंगे, जैसे शिन्या एओकी, ईव टिंग, एलन गलानी, एंडी सावर और नोंग-ओ हामा।
अपनी तारीखें अभी नोट कर लें और 138 देशों में 1.7 अरब संभावित दर्शकों के साथ इस ऐतिहासिक इवेंट का हिस्सा बनें।